नयी दिल्ली। 2019 खत्म होने वाला है। इस साल शेयर बाजार में कुछ समय के लिए अस्थिरता रही, मगर सेंसेक्स और निफ्टी ने नये रिकॉर्ड भी बनाये। पर जिन निवेशकों ने निवेश के लिए प्राइमरी बाजार यानी आईपीओ में निवेश का ऑप्शन चुना और कुछ शानदार आईपीओ इश्यू में निवेश किया वे अपना पैसा दोगुना करने में कामयाब रहे। 2019 में अब तक 13 कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए, जिनमें से अधिकतर अपने इश्यू भाव के भाव के मुकाबले काफी ऊपर पहुँच गये हैं। वहीं आईआरसीटीसी जैसे शेयर ने 200 फीसदी धमाकेदार रिटर्न के साथ अपने निवेशकों का पैसा तीन गुना कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीओ किसी कंपनी के शेयर बाजार में दाखिल होने का पहला कदम होता है। कोई कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के लिए आईपीओ इश्यू लाती है, जिसमें आम निवेशकों को शेयर जारी किये जाते हैं। इसलिए इसे पब्लिक इश्यू भी कहा जाता है। आइये जानते हैं 2019 के शानदार आईपीओ इश्यू के बार में।
सबसे शानदार आईआरसीटीसी
रेलवे टिकटिंग और कैटरिंग व्यवसाय की सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी के आईपीओ में शेयरों के लिए भाव 320 रुपये रखा गया था। शुक्रवार 13 दिसंबर को बीएसई पर यह 890.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस लिहाज से आईआरसीटीसी के शेयर ने अब तक निवेशकों को 178.26 फीसदी का रिटर्न दिया है। लिस्ट होने के बाद आईआरसीटीसी का शेयर 981.35 रुपये के सबसे ऊँचे शिखर तक चढ़ा है। यानी इसने अपने निवेशकों का पैसा तीन गुना तक बढ़ाया है। आईआरसीटीसी का शेयर अक्टूबर में बीएसई पर आईपीओ के भाव के मुकाबले 101 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ था।
इंडियामार्ट और एफ्ले इंडिया
इंडियामार्ट के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों की पूँजी दोगुनी से अधिक हो चुकी है। इसके आईपीओ का भाव 973 रुपये था, जबकि शुक्रवार को यह बीएसई पर 2,110.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस लिहाज इस शेयर ने 116.91 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं यह शेयर 2,310 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। वहीं एफ्ले इंडिया का आईपीओ भाव 745 रुपये रहा था, मगर शुक्रवार को यह 1,490.75 रुपये पर बंद हुआ। ये शेयर आईपीओ भाव के मुकाबले 100.1 फीसदी ऊपर चल रहा है। यानी इसके निवेशकों का भी पैसा दोगुना हो गया है।
यह भी हैं साल के शानदार आईपीओ
इसके अलावा जिन शेयरों ने आईपीओ इश्यू के भाव के मुकाबले जबरदस्त रिटर्न दिया है, उनमें पॉलिकैब इंडिया ने करीब 85 फीसदी, नियोजेन केमिकल्स ने करीब 60 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने करीब 51 फीसदी, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने करीब 45 फीसदी, स्पंदना स्फूर्ति ने लगभग 38 फीसदी, रेल विकास निगम ने करीब 23 फीसदी, सीएसबी बैंक ने करीब 19 फीसदी, शैले होटल्स ने लगभग 16 फीसदी और एमएसटीसी ने 7.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें - पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करने के बदले नियम, जानिए फायदा
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications