Most Expensive Cars Of The World: साल 2023 समाप्त होने वाला है और कुछ ही दिनों में नया साल 2024 दस्तक तक दे देगा। आज हम आपको साल 2023 की सबसे बेहतरीन और सबसे महंगी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सभी कार की पावर, स्पीड और स्टाइल ऐसी है कि इन्हें देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएगी। आप इन कार की ताकत का अंजदा इस बात से ही लगा सकते हैं कि इनमें 3000 से भी ज्यादा हॉर्सपावर तक वाला इंजन दिया गया है।
ये मात्र कुछ सेकेंड के अंदर ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती हैं। इन कारों की शानदार डिजाइन और खूबसूरती देखकर कीसी का भी मन फिसल जाए। लेकिन इनकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। इनमें से हर कार की कीमत में तो आप बड़ी आसानी से कोई बड़ा बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। आइए आपको दुनिया की सबसे महंगी कारों के फीचर और इनकी प्राइस के बारे में बताते हैं।

रोल्स रॉयस बोट टेल
यह इस समय सबसे महंगी कार है। यह देखने में स्टाइलिश होने के साथ जबरदस्त पावरफुल इंजन से लैस है। इस सबसे महंगी कार की इस लंबाई 5 मीटर से भी ज्यादा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कर 5.8 मीटर लंबी है। यह फुल साइज अल्ट्रा लग्जरी कोच बिल्ट वाली कार है। इसे साल 2021 में 27 मई को लांच किया गया था। इसमें 720 हॉर्स पावर का जबरदस्त इंजन भी मिलता है। हालांकि इस कार को अपनी शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है। बोट टेल का पिछला डेक 1930 के दशक की क्लासिक रोल्स-रॉयस बोट टेल कारों पर पाए जाने वाले लकड़ी के पिछले डेक की याद दिलाता है और उसे रीडिफाइन करता है। इस कार की कीमत करीब 233.39 करोड़ रुपए है।
बुगाटी ला वोइचर नोयर
बुगाटी को हमेशा से ही अपनी जबरदस्त स्पीड, शानदार डिजाइन और हाई परफार्मेंस इंजन वाली कार के लिए जाना जाता है। एक समय इस कंपनी की कार सबसे ज्यादा महंगी भी होती थी। साल 2023 में बुगाटी की यह कर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा महंगी रही। इसकी कीमत करीब 155.80 करोड़ रुपए है। यह एक हाइपर स्पोर्ट्स कार है जिसमें 8 लीटर का पावरफुल क्वॉड टर्बो w16 इंजन मिलता है। इस दमदार कार में 1479 हॉर्स पावर का इंजन दिया गया है जो 1600 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शानदार डिजाइन हाई स्पीड को सपोर्ट करती है।
पगानी जोंडा एचपी बरचेट्टा
यह कार साल 2023 में दुनिया की तीसरी सबसे महंगी गाड़ी रही। यह एक स्पोर्ट्स कार है, जिसे अपनी जबरदस्त स्पीड और बेहतरीन डिजाइन के लिए जाना जाता है। मीडिया पर मौजूद रिपोर्ट के अनुसार यह कार 0 से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड मात्रा 3.4 सेकंड में तय कर सकती है। इस कार की कीमत 146.64 करोड़ रुपए के आसपास है।
एसपी ऑटोमोटिव केओस
119.98 करोड़ रुपए के आसपास की कीमत के साथ यह दुनिया की चौथी सबसे महंगी कार है। आप चाहें तो इतने रुपए में बड़ी आसानी से अपना कोई भी बिजनेस खोल सकते हैं। यह देखने में काफी ज्यादा आकर्षक हाइपर कर है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड मात्र 1.55 सेकंड के अंदर तय कर लेती है। यह कार सिर्फ 7.5 सेकंड के अंदर एक चौथाई मिल का रास्ता तय कर सकती है। इसमें आपको v10 टर्बो इंजन मिलता है। इस कार में 3065 हॉर्स पावर का दमदार इंजन भी दिया गया है।
रोल्स रॉयस स्वेपटेल
108.31 करोड़ रुपए तक की कीमत वाली यह शानदार कार, दुनिया के पांचवी सबसे महंगी कार है। रोल्स रॉयस को हमेशा से ही जबरदस्त डिजाइन, बेहतर पेंट और गजब के कंफर्ट वाली कार बनाने के लिए जाना जाता रहा है। दुनिया की इन सबसे महंगी कारों में से एक स्वेपटेल में भी आपको यह सभी फीचर्स मिलेंगे। इस कार में जबरदस्त स्वीपिंग रूफलाइन मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications