List of Top 10 Largest Banks in India: हमारे देश में कई सारे बैंक हैं। गांव से लेकर शहर तक बैंकों का लोग कई सारे वित्तीय कामों के लिए करते हैं। पैसों के लेनदेन से लेकर पैसों को निवेश करने तक, बैंक का प्रभाव आम जनती की जेब पर भी पड़ता है। भारत में बैंकिंग सेक्टर भी तेजी से विकसित होने वाला सेक्टर है। भारत में कई सारे बैंक हैं। अलग-अलग बैंक कई तरह के फायदे देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि हमारे देश में सबसे बड़े बैंक कौन-कौन से हैं।

1. एचडीएफसी बैंक
भारत का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी एक प्राइवेट बैंक है। 1994 में मुंबई में मुख्यालय के साथ स्थापित, एचडीएफसी आज पूरे भारत में 8,344 शाखाएं संचालित करता है। संपत्ति के मामले में भी यह निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। अक्टूबर 2024 तक के अनुमान के मुताबिक एचडीएफसी की इस साल की आय 42.247 अरब है।
2. आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इसका पूरा नाम इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया है। यह भी एक प्राइवेट बैंक है और मुंबई मुख्यालय वाले आईसीआईसीआई बैंक का रिवेन्यू इस साल 236,037 करोड़ रुपये है। आईसीआईसीआई बैंक की पूरे भारत में 6,613 शाखाएं हैं। इसके अलावा 11 देशों में भी इसकी शाखाएं हैं।
3. एसबीआई बैंक
एसबीआई भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर का बैंक है। एसबीआई की स्थापना साल 1955 में हुई थी। एसबीआई दुनिया का 483वां सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक का रिवेन्यू 4.39 लाख करोड़ रुपये है।
4. एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक भारत का चौथा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। एक्सिस बैंक एक भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इस साल बैंक की आय 137,989 करोड़ रुपये है। एक्सिस बैंक अपने अलग-अलग सेवाओं के माध्यम से पर्सनल और कॉमर्शियल ग्राहकों को वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए समर्पित है।
5. कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा एक प्राइवेट सेक्टर का बैंक है। कोटक महिंद्रा पर्सनल फाइनेंस, जीवन बीमा, निवेश बैंकिंग आदि कई क्षेत्रों में भी काम कर रहा है।
6. इंडसइंड बैंक
इंडसइंड भारत का पांचवा सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का बैंक है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इस वित्तीय संस्थान की शुरुआत 1994 में हुई थी। जून 2024 तक इंडसइंड बैंक के 41 मिलियन ग्राहक हैं।
7. बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा कॉमर्शियल सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। साल 1908 में गुजरात में स्थापित, बैंक ऑफ बड़ौदा की पूरे भारत में 9,693 से अधिक शाखाएं हैं। फिलहाल इस साल के अनुमान के मुताबिक बैंक की आय 1.4 लाख करोड़ है।
8. पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक, दिल्ली मुख्यालय वाला पब्लिक सेक्टर का बैंक है जो 1894 में स्थापित किया गया था। अब इसके 180 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। पंजाब नेशनल बैंक की भारत के बाहर भी ब्रांच हैं।
9. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
भारत का एक बड़ा पब्लिक सेक्टर का बैंक है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कुल 8,473 ब्रांच हैं। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अनुमान के मुताबिक बैंक की आय 32,812.12 करोड़ रुपये है।
10. केनरा बैंक
केनरा बैंक का मुख्यालय बैंगलोर में है। 1906 में शुरू हुए केनरा बैंक की लगभग 9,658 ब्रांच हैं। साल 2024 के अनुमान के मुताबिक, केनरा बैंक का राजस्व 139,165 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications