अगर आप भी रिलायंस जियोफोन 2 खरीदने का सोच रहे है तो काफी आसान किश्तों में इसे खरीदा जा सकता है। रिलायंस के जियो फोन 2 की सेल चल रही है।
नई दिल्ली: अगर आप भी रिलायंस जियोफोन 2 खरीदने का सोच रहे है तो काफी आसान किश्तों में इसे खरीदा जा सकता है। रिलायंस के जियो फोन 2 की सेल चल रही है। इस फोन को खरीदने का बेहतरीन मौका है। इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट jio.com पर दी गई जानकारी के मुताबिक JioPhone 2 की खरीद पर ईएमआई का ऑफर दिया जा रहा है। जानकारी दें कि इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिन ईएमआई के तहत इसे सिर्फ 141 रुपये में घर लाया जा सकता है। जियोफोन 2 अपने पॉपुलर जियोफोन का सक्सेसर वर्जन है, जिसे साल 2017 में लॉन्च किया गया था। आइए आपको बता दें इस फोन के फीचर्स के बारे में

जियोफोन 2 के शानदार फीचर्स के साथ
जियोफोन2 में फुल कीबोर्ड के साथ हॉरिजेंटल स्क्रीन डिस्प्ल दिया गया है। फोन में फुल कीबोर्ड क्वर्टी कीपैड फॉर्म में दिया गया है, जिससे टाइपिंग में काफी आसानी होती है। इस फोन में आपको 2.4 इंच का डिस्प्ले और 512MB का रैम मिलता है। इसमें आपको 4GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
जानें फोन के कैमरे की खासियत
कैमरे की बात करें तो फोन के रियर एंड में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यूज़र्स को इस मोबाइल के फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है। यह फोन वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम से लैस है। पावर के लिए जियोफोन 2 में 2,000mAh की बैटरी दी गई है और यह KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
रिलायंस के जियोफोन में ऑल 4जी नेटवर्क, एचडी वॉइस, फ्री वॉइस कॉल्स, असीमित डेटा, अच्छी नेटवर्क रेंज, अच्छी 4जी स्पीड, बेहतर मनोरंजन (फिल्में और टीवी के साथ एचडी म्यूजिक आदि) और फेसबुक चलाने की सुविधा मिलती है।
24 भाषाओं का सपोर्ट
अच्छी बात तो यह है कि यह फोन 24 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही, यह वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है। वहीं खास बात यह है कि इस फोन में वाट्सएप और यूटूब जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
जियोफोन 2 और पुराने जियोफोन्स में क्या है अंतर
जियोफोन 2, जियोफोन का अपग्रेडेड वर्जन है और यह पूरे QWERTY कीपैड के साथ आता है, जिससे मैसेजिंग और टेक्स्टिंग करने में काफी सहूलियत होती है। जियोफोन 2 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप jio.com पर जाएं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications