Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस सबसे जरूरी डाक्यूमेंट में से एक है। किसी भी वाहन को सड़क पर लेकर निकलने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना काफी दिक्कत वाला काम है। आपको इसके लिए आरटीओ के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं और आरटीओ जाने की परेशानी से बचना चाहते है तो फिर यह काम ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं।

आप 18 वर्ष की आयु के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। आप घर बैठे ही ऑनलाइन के जरिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आप सिर्फ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा।
अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले डीएल अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले सारथी डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा।
इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने स्टेट का नाम का चयन करना होगा। इसके बाद आपको अप्लाई फॉर लर्नर लाइसेंस के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपको आधार कार्ड के माध्यम से आवेदन करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको यह सिलेक्ट करना होगा कि आप टेस्ट कैसे देना चाहते है। आप ऑनलाइन के माध्यम से भी टेस्ट दे सकते है। इसके अलावा आप आरटीओ ऑफिस में जाकर भी टेस्ट दे सकते है।
इसके बाद आपको आधार की जानकारी और मोबाइल नंबर को सबमिट करना होगा। आपको इसके बाद ओटीपी जनरेट करना होगा। इसके बाद आपको नियम और शर्तों के बॉक्स पर चयन करना होगा। इसके बाद आपको लाइसेंस के भुगतान मोड को सेलेक्ट करना होगा।
आपको टेस्ट को शुरू करने से पहले एक 10 मिनट का वीडियो देखना होगा। आपको इस 10 मिनट के वीडियो में ड्राइविंग से संबंधित गाइडलाइन दी गई होती है। जब आप वीडियो देख लेते है, तो फिर इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
इसके बाद आपको फॉर्म को भरकर टेस्ट देना होगा। अगर आप इस टेस्ट को पास करना चाहते हैं, तो फिर आपको इसके लिए 10 में से 6 सवाल का जवाब सही देना होगा। जब आप टेस्ट को पास कर लेते है तो फिर आपको पीडीएफ के फॉर्मेट में लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications