SBI में खाता खुलवाने की प्रोसेस अब और भी काफी आसान हो गई है। ग्राहकों के लिए एसबीआई में 5 तरह के बचत खाता खुलवांड की सुविधा है। आपको जहां पर बेहद मिनिमम राशि रखना जरूरी है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को बैंकिंग कामकाज से जोड़ना है और बचत की आदत डालना है।
एसबीआई के मुताबिक, पिछले 6 सालों के दौरान काफी बड़ी संख्या में नागरिक एसबीआई से जुड़े हैं। हालांकि, इन सभी बचत योजना की अपनी खासियत है तो कही पर थोड़ा अलर्ट रहने की भी जरूरत है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।

जानिए कैसे खुलवाएं बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट खाता
इस खाते को कोई भी भारतीय नागरिक सिंगल और ज्वॉइंट खोल सकता है। इस खाते को जीरो बैलेंस पर भी खोल सकते है। इस खाते को खास बात ये है कि इसमें मिनिमम मंथली बैलेंस रखने का झंझट नहीं होता है।
आपको इसमें नॉर्मल सेविंग्स बैंक अकाउंट की तरह इसमें आप पैसे डिपॉजिट, एटीएम से कैश निकालने, फंड ट्रांसफर आदि सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। खाता इनैक्टिव रहने पर भी आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाता।
एसबीआई के मुताबिक, आप चाहें तो अपने नॉर्मल सेविंग्स अकाउंट को बीएसबीडीए अकाउंट में तब्दील करवा सकते हैं। इस खाते पर रेगुलर सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू है।
जानिए कैसे खुलवाएं एसबीआई स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
इसको सिंगल या ज्वाइंट खोला जा सकता है। खाता खुलवाने के 24 महीने के भीतर केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है।
स्मॉल अकाउंट को रेगुलर सेविंग्स अकाउंट बीएसबीडीए में कन्वर्ट करवा सकते हैं। अगर आपको विड्रवाल करना है तो फिर आप एक महीने में 10 हजार रु से अधिक नहीं कर सकते हैं।
एसबीआई रेगुलर सेविंग्स अकाउंट
इस खाते में 1 करोड़ रु तक के बैलेंस पर 3.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इससे अधिक पर 4 फीसदी ब्याज मिलता है। इसमें मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। इसमें नॉमिनेशन फैसिलिटी, लॉकर लेने की सुविधा, ई-स्टेटमेंट फैसिलिटी, एसएमएस अलर्ट भी मिलती है। इसके अलावा अन्य कई सुविधा भी मिलती है।
एसबीआई डिजिटल सेविंग अकाउंट
इस खाते को एसबीआई के योनो ऐप से खुलवाने की सुविधा मिलती है। इसमें ज्वाइंट खाता खुलवाने की सुविधा नहीं है।
इसमें खाताधारक को 10 चेक वाली चेकबुक इश्यू की जाती है, एसबीआई की ओर से मुफ्त में डेबिट कार्ड भी इश्यू किया जाता है। इसके साथ ही अन्य कई सुविधा मिलती है।
एसबीआई सेविंग अकाउंट फॉर माइनर
बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने 2 टाइप के खाते खोलने की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत 2 खाते खुलवाएं जाते है। इसमें पहला कदम और पहली उड़ान खाते खुलवाएं जाते हैं।
एसबीआई के मुताबिक, पहला कदम खाता किसी भी से के बच्चे के लिए खोले जाने की सुविधा है। इसको माता-पिता या गार्जियन के साथ चाहें तो ज्वाइंट भी खोल सकते हैं।
जबकि पहली उड़ान खाते की बात करें तो फिर पहली उड़ान खाते के तहत आप 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे के लिए एकल आधार पर खोल सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक दोनों खातों में मिनिमम मंथली बैलेंस रखने से छूट हैं। यह पर रेगुलर बचत खाते की ब्याज दर लागू होती है। इसमें आपको कई सारी सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए कैसे 10,000 रु से शुरू कर बनाई हजारों करोड़ रु की कंपनी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications