PF Account : अक्सर लोग अधिक वक्त तक ब्याज चुकाने से बचना चाहते है इसके लिए वे लोग लोन को वक्त से पहले अदा करने का विकल्प तलाशते रहते है। ईपीएफ अकाउंट में पड़ी राशि इसका विकल्प हो सकती है। कई लोगों के मन में अक्सर आता है कि वे अपने रिटायरमेंट फंड से राशि निकालकर होम लोन का भुगतान कर दें। आइए जानते हैं कि क्या आप ईपीएफ खाते से होम लोन के लिए पैसा निकाल सकते हैं।
अगर आपके ईपीएफ की ब्याज की दर कम है और आपके होम लोन की ब्याज की दर ज्यादा है तो फिर आप ईपीएफ के खाते से होम लोन उतार सकते है। इसके अलावा आप अपने करियर के शुरुआत में भी इस ऑप्शन का चयन कर सकते है। क्योंकि आपको पैसे को जमा करने के लिए ज्यादा समय होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईपीएफओ होम लोन को अदा करने के लिए जमा राशि का अधिकतम 90 फीसदी निकालने की परमिशन देना हैं। हालांकि, इसके लिए आपकी सर्विस के 10 वर्ष पूरे होने आवश्यक हैं।
यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपने होम लोन किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, पंजीकृत सहकारी, राष्ट्रीय आवास बोर्ड जैसी संस्थाओं से लिया गया हो, तभी आप ईपीएफ से पैसे को निकाल सकते हैं।
कैसे निकाले होम लोन चुकाने के लिए राशि
इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ ई-सेवा पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड डालें।ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म 31 के माध्यम से क्लेम करें। अपने बैंक की जानकारी डालें। पैसे निकालने का वजह सिलेक्ट करें। अपने दस्तावेज अपलोड करें।
जरूरी न हो नहीं निकाले राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब तक अधिक जरूरी न हो। पीएफ से राशि निकालने से बचना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। पीएफ खाते से जितनी बड़ी राशि निकाली जाएगी, रिटायरमेंट फंड पर उतना ही अधिक असर पड़ेगा। नियम के अनुसार, नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत पीएफ अकाउंट में जमा करना होता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications