भारत में सोमवार को चीन विवाद के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन करने का फैसला लिया है। जिसके बाद 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है।
नई दिल्ली: भारत में सोमवार को चीन विवाद के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन करने का फैसला लिया है। जिसके बाद 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित ऐप टिक टॉक है। टिकटॉक के बैन होते ही भारतीय मार्केट में डेवलपर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं। इस तरह हर कोई टिकटॉक की जगह अपना शॉर्ट वीडियो ऐप विकल्प पेश कर रहा है। मित्रों व चिंगारी ऐप्स की सफलता के बाद अब जी5 भी इस रेस में उतने की तैयारी कर रहा है। जी हां जी5 ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम हाईपाई होगा।

एप में करना होगा रजिस्ट्रेशन
भारतीय एप शेयर चैट हर घंटे पांच लाख डाउनलोड हो रहा है। वहीं शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी भी हर घंटे 10 लाख डाउनलोड हो रहा है। मौके को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपना शॉर्ट वीडियो एप हाईपाई पेश करने का एलान किया है। जी5 का कहना है कि हाईपाई एप को आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है और इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एप 15 जुलाई से पहले सार्वजनिक हो जाएगा। ऐसे में एप को फिलहाल डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। कंपनी ने एप के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है, हालांकि हाईपाई के सामने एक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स को एप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि टिकटॉक और हेलो जैसे चाइनीज एप्स में बिना रजिस्ट्रेशन के भी यूजर्स वीडियो देख सकते थे।
टिकटॉक पर प्रतिबंध के बाद ये भारतीय एप सामने आए
टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप्स पर भारत में प्रतिबंध लगने के बाद कई सारे भारतीय एप सामने आए हैं जिनमें बोल इंडिया, चिंगारी, मित्रों, शेयरचैट और रोपोसो जैसे एप्स शामिल हैं। ओटीटी मार्केट में जी5 की पकड़ पहले से ही मजबूत है। वहीं कंपनी का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर 1.25 लाख घंटे का वीडियो डिमांड है जिसमें 100 लाइव चैनल्स भी हैं। वोडाफोन, जियो फाइबर और एयरटेल के ग्राहकों को जी5 का फ्री एक्सेस भी मिला है।
जानिए क्या हैं फीचर
- हाईपाई में कई सारे एक्साइटिंग फीचर्स है, जिनकी मदद से यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी को शो कर सकते हैं।
- हाईपाई एप में यूजर्स टिकटॉक की तरह 15 सेकेंड से 90 सेकेंड के वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
- जी5 ने इस ऐप सुपर इंटरटेनमेंट ऐप नाम दिया है जो डिजिटल वीडियो के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन होगी।
- वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर ऐप जी5 के भारत में करीब 150 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
- ऐसे में कंपनी की नई ऐप जल्द ही ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
- जी5 ऐप फिलहाल 12 भाषाओं में कंटेंट प्रोवाइड कराता है।
- जी5 ऐप में फिलहाल 1.25 लाख घंटे के डिजिटल वीडियो कंटेंट मौजूद है।
म्यूचुअल फंड के बदले तुरंत मिलेगा 1 करोड़ का लोन, इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications