Zenith Drugs IPO Price: इस हफ्ते मार्केट में कई आईपीओ लिस्ट हो रहे हैं और आज कुछ लॉन्च भी हो रहे हैं। इनमें से आज जेनिथ ड्रग्स आईपीओ को स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया गया है। इस आईपीओ को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्ट किया गया है। इस आईपीओ के शेयर ने लिस्ट होने के बाद अपने इन्वेस्टर्स को बेहतर रिटर्न दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इसके स्टॉक को 110 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है। जबकि इसकी ऑफर प्राइस सिर्फ 79 रुपए की थी, इस हिसाब से इसने लगभग 39 प्रतिशत से ज्यादा का लिस्टिंग गेन अपने इन्वेस्टर्स को दिया है।
इस कंपनी के आईपीओ को 19 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। इसे 19 फरवरी को खोला गया और गुरुवार यानी 22 फरवरी तक सब्सक्राइब किया गया।

इसके एक शेयर की प्राइस 79 रुपए थी और इसके एक लॉट में 1600 शेयर शामिल थे। यानी अगर इस आईपीओ में आप पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपको इसके कम से कम 1600 शेयर लेने ही पड़ेंगे। यानी इस हिसाब से इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में आपको मिनिमम 126400 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना पड़ा है।
हालांकि इस आईपीओ ने लिस्ट होते ही अपने इन्वेस्टर के पैसे को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 39 प्रतिशत तक का प्रीमियम मानकर चलते हैं, तो इसका मतलब अगर आपने इसमें ₹100000 इन्वेस्ट किए थे तो लिस्टिंग के बाद वह 1,40,000 रुपए हो गए।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जेनिथ एक काफी ज्यादा प्रतिष्ठित और जानी जाने वाली फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। यह कंपनी फॉर्मूलेशन के अलग-अलग पोर्टफोलियो के साथ, पेशेंट की जरूरत को पूरा करने के लिए मेडिसिन की काफी ज्यादा वाइड सीरीज देती है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट में अक्टूबर 2023 की समाप्ति के दौरान 5.4 करोड रुपए था। इसके अलावा कंपनी ने 69.40 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू भी इकट्ठा किया था।
आने वाले समय में इस कंपनी के आईपीओ के द्वारा और भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इस कंपनी के स्टॉक 40 रुपए के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहे थे।
इसकी आईपीओ को लोगों के द्वारा भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और बुकिंग बंद होने से पहले इसे 179 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 51.48 लाख फ्रेश शेयर इश्यू किए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जेनिथ एकनामी फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। यह आमतौर पर ओआरएस पाउडर, लिक्विड ओरल, ऑइंटमेंट, लिक्विड एक्सटर्नल्स और कैप्सूल जैसी दवाएं और प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जानी जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस आईपीओ के द्वारा जुटाए गए पैसे से कंपनी नया प्लांट डालने का विचार कर रही है। इसके अलावा वह पुराने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अपग्रेड करने के लिए भी इस पेज का इस्तेमाल करेगा। कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस धनराशि का इस्तेमाल होगा।
अपनी के बाद 600 से ज्यादा फूड और ड्रग्स प्रोडक्ट बनाने का अधिकार है। इसमें से 325 प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिन्हें कंपनी रोजाना बना रही है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications