नयी दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पद से हटाने के बाद अब चीनी अरबपति कारोबारी झोंग शानशान ने अमेरिकी दिग्गज निवेशक और बिजनेस टायकून वॉरेन बफेट को भी पीछे छोड़ दिया है। 2021 में शानशान की कुल संपत्ति 13.5 अरब डॉलर बढ़ कर 91.7 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वे दुनिया के सबसे छठे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं बफेट की कुल संपत्ति 86.2 अरब डॉलर है। 2021 में अब तक शानशान की दौलत एलोन मस्क की तुलना में दोगुनी बढ़ी है। इस साल में अभी तक मुस्क की दौलत में लगभग 6.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर व्यक्ति
अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस 188.2 अरब डॉलर के साथ पहले, एलोन मस्क 176.4 अरब डॉलर के साथ, बिल गेट्स 131.2 अरब डॉलर के साथ तीसरे, बर्नार्ड अरनॉल्ट 112.6 अरब डॉलर के साथ चौथे और मार्क जुकरबर्ग 102.7 अरब डॉलर के साथ पांचवे नंबर पर हैं। इस समय पांच अमीर कारोबारी भी हैं, जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है।
क्या है शानशान का कारोबार
झोंग बोतलबंद पानी की कंपनी नोंगफू स्प्रिंग और वैक्सीन और हेपेटाइटिस किट बनाने वाली बीजिंग वांताई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज के चेयरमैन हैं। उन्होंने दोनों कंपनियों को 2020 में शेयर बाजार में लिस्ट कराया। नोंगफू का शेयर भाव अपनी आईपीओ मूल्य की तुलना में 200 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। वहीं बीजिंग वांताई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज ने लिस्टिंग के बाद से 25 गुना बढ़ोतरी हासिल की है। इश कंपनी के शेयर ने इस साल में अब तक 26 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
अंबानी की संपत्ति
पिछले साल के काफी हिस्से में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे। उनकी वर्तमान संपत्ति लगभग 76 अरब डॉलर है, जो 2021 की शुरुआत के बाद से अब तक लगभग एक अरब डॉलर घटी है। 2020 में एक समय पर अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 200 अरब डॉलर से अधिक हो गयी थी। ऐसा करने वाली ये भारत की पहली कंपनी बन गई थी।
जैक मा को छोड़ा था पीछे
अंबानी ने पिछले साल चीन के एक और दिग्गज कारोबारी जैक मा को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पद से हटाया था। जैक मा की संपत्ति अब काफी घटी है। उनकी दौलत इस समय 51 अरब डॉलर से कुछ अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications