Zomato CEO Offers Job: आपने कई बार ये नोटिस किया होगा कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट करते हैं। इनमें से कुछ कमेंट्स बेहद यूनिक भी होते हैं। हाल ही में जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल का ध्यान भी एक ऐसे अनोखे कमेंट ने खींच लिया और उन्होंने यूजर को जॉब देने का ऑफर दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इस पोस्ट पर यूजर ने किया कमेंट
फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने जोमैटो ऐप पर 'फूड रेस्क्यू' नाम के एक नए फीचर को एड करने की जानकारी एक पोस्ट के माध्यम से दी। यह फीचर जोमैटो पर कैंसल किए गए ऑर्डर को दूसरे संभावित ग्राहकों को रीडायरेक्ट करके खाना बर्बाद कम करने का प्रयास करेगा।
फीचर के बारे में बताते हुए गोयल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि कैंसल किए गए ऑर्डर अब आस-पास के ग्राहकों को मिल सकेंगे। ग्राहक ये ऑर्डर पैकेजिंग में बिना किसी छेड़छाड़ के किफायती कीमत पर खरीद सकेंगे।
ऐसे ऑर्डर की डिलिवरी कुछ ही मिनटों में हो जाएगी। मगर उनके पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में कुछ सुझाव दिए जो गोयल इतने पसंद आए कि उन्होंने उस शख्स को जॉब ऑफर कर दी।
यूजर ने इस पोस्ट पर कुछ प्वाइंट्स में जानकारी दी। उसने लिखा कि इस सर्विस का लोग गलत फायदा न उठा पाएं इसके लिए कैश ऑन डिलीवरी पर लागू नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उसने दूसरा प्वाइंट ये भी लिखा कि अगर डिलीवरी डिलीवरी पॉइंट से 500 मीटर दूर रह जाती है तो कैंसिलेशन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और खाना शेयर करने वाले 2 लोग एक ही समय पर फूड ऑर्डर करें और कैंसिल करें तो डिस्काउंट की संभावना बन जाएगी। इसके साथ उन्होंने ये भी लिखा कि ये सर्विस हर महीने में दो से कम कैंसिलेशन पर ही लागू होनी चाहिए।
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दिया जॉब ऑफर
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को यूजर भानू का ये सुझाव बहुत पसंद आया। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कमेंट करके लिखा, 'ये सब और बहुत कुछ पहले से ही मौजूद है। वैसे, अच्छी सोच है। आप कौन हैं और क्या करते हैं? आपको और जानना अच्छा लगेगा, और देखना होगा कि क्या हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं? अगर आप और बातचीत करना चाहते हैं तो कृपया मुझे डीएम करें।'
सिर्फ यही नहीं, भानू ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं बेंगलुरु से हूं और नियमित रूप से Blinkit का यूज करता हूं। मैं नियमित रूप से आपकी कंपनी को टैग करके एक्स के जरिए सर्विसेस को बेहतर बनाने के सुझाव देता हूं। हमेशा निगेटिव प्रभाव को कम करने और सर्विस डिलीवरी में सुधार करने के बारे में सोचता हूं। एक स्टार्टअप कंपनी में पीएम (प्रोडक्ट मैनेजर) के तौर पर काम कर रहा हूं।'
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications