Zomato CEO Out From Shark Tank Season 4: Zomato के CEO दीपिंदर गोयल जाने-माने शो शार्क टैंक के सीजन 4 के जज पैनल से बाहर हो गए हैं। इस बार के सीजन में जज के रूप में अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, रितेश अग्रवाल और पीयूष बंसल वापसी कर रहे हैं। जौमेटो के सीईओ इस बार के सीजन का हिस्सा क्यों नहीं होंगे? इसके बारे में खुद जौमेटो के सीईओ ने बताया है।

Shark Tank शो का हिस्सा क्यों नहीं होंगे Zomato के CEO दीपिंदर गोयल? (Zomato CEO News)
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू होने वाली है लेकिन अभी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा और इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है। रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी जौमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल और शार्क टैंक के बीच विवाद छिड़ गया है जौमेटो के प्रतिद्वंद्वियों में से एक, स्विगी, इस शो के सीजन 4 का प्रमुख प्रायोजक बनने जा रहा है। अब दीपिंदर ने कहा कि उन्हें शो से "बाहर निकाल दिया गया" क्योंकि "स्विगी ने शार्क टैंक को प्रायोजित कर रहा है।
इसके अलावा ईटी के ईटी स्टार्टअप अवार्ड्स के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दीपिंदर गोयल ने कहा, "भारत की स्टार्टअप संस्कृति दिखावे पर आधारित है। मैं वहां (शार्क टैंक इंडिया पर) एक अलग कथा स्थापित करने, वास्तविक होने और लोगों के नजरिए को बदलने के लिए गया था। वहां जाना मुझे नैतिक दायित्व लगा। मैंने एक हफ्ते के लिए शूटिंग की और अपना अपरोच दिया है। दुर्भाग्य से, मैं वापस नहीं जा सकता क्योंकि स्विगी ने शार्क टैंक को प्रायोजित किया और मुझे बाहर निकाल दिया गया। कम से कम मैंने तो यही सुना है।''
ये Judges हैं इस शार्क टैंक में शामिल (Shark Tank Season 4 Judges List)
इस बार शार्क टैंक के सीजन 4 में पीपल ग्रुप के अनुपम मित्तल, बोट लाइफस्टाइल के अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल और ओयो के रितेश अग्रवाल शामिल हैं।
सीजन 3 में शार्क के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले दीपिंदर गोयल ने अपने तीखे सवालों और अपने विचार व्यक्त करने वाले संस्थापकों से बातचीत करते हुए दर्शकों के चहते रहे छे। सोशल मीडिया पर उनके कमेंट और शो के क्लिप की भरमार थी, जिससे शो में उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। फिलहाल शार्क टैंक शो की तरफ से दीपिंदर गोयल के शो में न रहने की बात पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कई कंपनियां आमतौर पर स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट करते समय 'कॉम्टिशन ब्लॉक' करने की मांग करती हैं। गोयल को बाहर रखने का स्विगी का कदम उसके आने वाले आईपीओ के कारण भी हो सकता है।
इस सीजन को कौन कर रहा है होस्ट?
इस सीजन को कॉमेडियन आशीष सोलंकी और यूट्यूबर साहिबा बाली होस्ट करेंगे और इसकी जानकारी शार्क टैंक इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके दी है। शार्क टैंक इंडिया ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'मंच तैयार है! #SharkTankIndia सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है, जल्द ही सोनी लिव पर यह शो स्ट्रीम होगा।' दर्शकों के बीच ये शो पहले सीजन से ही काफी लोकप्रिय साबित हो रहा है। इस बार का सीजन लोगों को कैसा रहेगा ये देखना दिलचस्प होगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications