नई दिल्ली, सितंबर 1। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कंपनी जूम वीडियो कम्युनिकेशंस इंक ने मांग में उम्मीद से ज्यादा तेजी से गिरावट के संकेत दिए हैं। इससे जूम के शेयरों में मंगलवार को लगभग 17 फीसदी की गिरावट आई। विश्लेषक अब जूम के फ्यूचर प्लान्स पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि अब लोग ऑफिस लौट रहे हैं। आपको बता दें कि ज़ूम और अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस कंपनियां जैसे कि सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट की टीमें और सेल्सफोर्स स्लैक ने लाखों नए उपयोगकर्ताओं को तब आकर्षित किया जब महामारी ने लोगों को दूर रह कर दोस्तों और परिवार से बात करने, काम करने (वर्क फ्रॉम होम) और कम्युनिकेट करने पर मजबूर कर दिया था। अब कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं और लोग आ-जा रहे हैं। इससे जूम का इस्तेमाल कम हो गया है।
जूम को ढूंढने होंगे नये तरीके
कहा जा रहा है कि महामारी के कारण लगी बंदिशों में ढील के साथ ज़ूम को विकास के नए रास्ते खोजने होंगे। कंपनी ने पहले ही जुलाई में अपने कॉन्टैक्ट सेंटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए फाइव9 को 14.7 अरब डॉलर में खरीदा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषकों ने कहा कि जूम को अपनी अंडरलाइंग ग्रोथ रेट को फिर से हासिल करने में कुछ तिमाहियों का समय लगेगा।
कितनी है कमाई की उम्मीद
ज़ूम ने सोमवार को 1.015 अरब डॉलर और 1.020 अरब डॉलर के बीच चालू तिमाही में इनकम का अनुमान लगाया, जो 2020 की समान तिमाही के मुकाबले 31 फीसदी की बढ़ोतरी है। बता दें कि यह उस तिमाही से कई गुना वृद्धि होगी।
क्या है शेयर की हालत
रिफाइनिटिव डेटा के अनुसार कम से कम छह ब्रोकरेज ने जूम पर अपने मूल्य लक्ष्य में कटौती की। एक ब्रोकरेज फर्म ने जूम के के लिए टार्गेट प्राइस 100 डॉलर से अधिक घटा कर 369 डॉलर कर दिया। मंगलवार को कंपनी का शेयर नौ महीने से अधिक समय में सबसे अधिक गिरावट के साथ 289.50 डॉलर पर बंद हुए। कंपनी का शेयर पिछले साल फरवरी से बढ़ता हुआ उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इससे कंपनी की वैल्युएशन अक्टूबर में 175 अरब डॉलर तक पहुंच गयी। फिर इसके शेयर में गिरावट आई है और जूम का मौजूदा कैपिटल अक्टूबर के शिखर से आधी रह गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications