नई दिल्ली, नवंबर 22। आजकल लोग पैसों का निवेश करने में झिचकते हैं। लोगों को डर रहता है कि कहीं उनका पैसा डूब न जाए। देश में निवेशकों के साथ ऐसा हो भी चुका है। यही कारण है कि लोग निवेश करने की जगह पैसा एफडी में रखना ही ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो भारत सरकार के पास ऐसी भी स्कीम में जहां जमा पैसे की गारंटी सरकार देती है, और यह स्कीम करोड़पति भी बना सकती है। इस स्कीम में अगर पैसा जमा किया जाए तो यह किसी भी हालत में डूब नहीं सकता है। ऐसे में अगर कोई अपने पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहता है तो उसके लिए यह सरकारी स्कीम काफी काम की हो सकती है।
आइये जानते हैं कि यह सरकारी स्कीम कौन सी है और इसका पूरा डिटेल क्या है।
यह स्कीम है पोस्ट ऑफिस की आरडी
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में इस वक्त 5.8 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। यहां पर एक बार में 5 साल के लिए आरडी को कराया जा सकता है। हालांकि इसे बाद में कितने भी बार बढ़ाया जा सकता है। अगर आरडी में पैसा जमा किया तो 30 साल के बाद मूलधन से लगभग दोगुना ब्याज रूप में मिलता है।
30 साल में ऐसे बन जाएंगे करोड़पति
पोस्ट ऑफिस आरडी में अगर हर माह पैसा जमा करना शुरू किया जाए तो 30 साल के बाद वह करोड़पति बना जा सकता है। इस समय पोस्ट ऑफिस आरडी में 5.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर इस ब्याज पर 30 साल तक आरडी में हर माह 10,000 रुपया जमा किया जाए, तो यह 97,16,072 रुपये हो जाएगा। वहीं इन 30 साल के दौरान आपको केवल 36 लाख रुपये ही जमा करेंगे। इसके अलावा आपको ब्याज के रूप में 61,16,072 रुपये मिलेगा।
अगर यह लगता है कि 30 साल का समय ज्यादा है, तो आइये जानते हैं कि 10,000 रुपये महीने की आरडी से 5 साल में कितना फंड तैयार होगा।
आरडी से 5 साल में तैयार होगा इतना फंड
पोस्ट आफिस में अगर 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए, तो 5 साल के बाद उसके पास 6,97,481 रुपये होगा। इसमें 6 लाख खुद का जमा होगा और बचा पैसा यानी 97,481 रुपया ब्याज का होगा।
आइये अब जानते हैं कि 10 साल में आरडी से कितना तैयार होगा फंड
आरडी से 10 साल में तैयार होगा इतना फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करता है तो तो 10 साल के बाद उसके पास 16,28,963 रुपये हो जाएगा। इसमें 12 लाख रुपये वह खुद जमा करेगा, वहीं 4,28,963 रुपया ब्याज के रूप में मिलेगा।
आइये अब जानते हैं कि 15 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
आरडी से 15 साल में तैयार होगा कितना फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 15 साल के बाद 28,72,951 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 18 लाख खुद का जमा पैसा होगा, वहीं 10,72,951 रुपया ब्याज के रूप में मिलेगा।
आइये अब जानते हैं कि 20 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
आरडी से 20 साल में तैयार होगा कितना फंड
अगर पोस्ट आफिस में 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 20 साल के बाद 45,34,290 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 24 लाख खुद का जमा पैसा होगा वहीं बाकी 21,34,290 रुपया ब्याज के रूप में मिलेगा।
आइये अब जानते हैं कि 25 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
आरडी से 25 साल में तैयार होगा कितना फंड
पोस्ट आफिस में 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 25 साल के बाद 67,52,999 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 30 लाख खुद का जमा किया पैसा होगा, वहीं बाकी 37,52,999 रुपया ब्याज के रूप में मिलेगा।
ये हैं पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं की ब्याज दरें
- बचत खाता : 4 फीसदी
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications