इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के परिचालन शुरू करने के बाद दो साल से भी कम समय में उसके ग्राहकों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गयी है।
नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के परिचालन शुरू करने के बाद दो साल से भी कम समय में उसके ग्राहकों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गयी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स जी हां बैंक (आईपीपीबी) के देशभर में 2 करोड़ ग्राहक हो गए हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने एलान करते समय कहा कि देश के जिन क्षेत्रों में बैंक नहीं पहुंचा है या उनकी कम पहुंच है, वहां सरकार द्वारा वित्तीय समावेशन के लिए किए जा रहे कामों को प्रोत्साहन मिलेगा। Post Office में अगर आपका खाता है तो जान लें नया नियम, अब लगेगा जुर्माना ये भी पढ़ें
एक साल के भीतर 1 करोड़ ग्राहकों के आंकड़े प्राप्त
मालूम हो कि पिछले साल अगस्त में आईपीपीबी ने अपने संचालन के एक साल के भीतर 1 करोड़ ग्राहकों के आंकड़े को प्राप्त कर लिया था। इसके बाद अगले 1 करोड़ ग्राहक केवल 5 महीनों में जुड़े। आईपीपीबी औसतन एक तिमाही में लगभग 33 लाख अकाउंट को खोलता या मैनटेन करता है।
आईपीपीबी ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग की देता है सुविधा
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के इस कीर्तिमान को छूने पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आईपीपीबी के बिजनेस मॉडल की कामयाबी से सरकार के बेहतर इंटर-ऑपरेबल बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने और भारत में वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए लिए जा रहे कदमों का पता चलता है।
- बता दें कि लॉन्च के बाद आईपीपीबी ने 1.36 लाख पोस्ट ऑफिस और 1.9 लाख डाकियों को ग्राहक को डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा देने के लिए लगाया है।
- यह सुविधा आधार से लिंक किसी भी बैंक अकाउंट का एक्सेस देने पर ग्राहक को मिलती है।
- इससे ग्रामीण बैंकिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर में लगभग 2.5 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
आईपीपीबी ने बैंकों को गांवों और गरीबों के घरों तक पहुंचाया
- इस दौरान इस बात की भी जानकारी दी गई की आईपीपीबी ने बैंकों को गांवों और गरीबों के घरों तक पहुंचाया है।
- जहां जनधन योजना से करोड़ों भारतीयों को वित्तीय मुख्यधारा में लाने में मदद मिली, वहीं आईपीपीबी से 38 करोड़ जनधन अकाउंट धारकों को इंटर-ऑपरेबल डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस दी जा सकती है। बता दें कि सितंबर 2019 में आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस के लॉन्च के साथ, आईपीपीबी अब देश में किसी भी बैंक के ग्राहकों को इंटर-ऑपरेबल सर्विस देने वाला सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। AePS सर्विस की मदद से कोई भी आम आदमी जिसका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, वह कैश निकासी और बैलेंस की पूछताछ जैसी आम बैंकिंग सुविधाओं का फायदा ले सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications