
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक गोल्ड एसआईपी में निवेश करना पहले कभी सपना हुआ करता था, लेकिन अब ई-सीरीज उत्पादों के साथ यह सपना पूरा हो सकता है।
अब आप सोना, चांदी, जस्ता, प्लेटिनम, कॉपर, आदि में हर रोज, हर हफ्ते या हर महीने निवेश कर सकते हैं। एनएसईएल की इस स्कीम के तहत आप इन धातुओं पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। इसमें विकल्प के तौर पर आप ब्रोकर की भी सहायता ले सकते हैं।
इंटरनेट के इस दौर में सोने चांदी में निवेश करने का यह आसान तरीका आपकी लाइफ को आसान बनाता है। पहले जब लोगों को सोने में निवेश करना होता था, तब वे किसी भी सुनार की दुकान पर जाते थे और वहां से उत्पाद खरीदते थे और समय आने पर वहीं या किसी अन्य दुकान पर बेच देते थे। यहां पर आपको ऐसा कुछ नहीं करना पड़ेगा।
यह खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लोग बाजार के उतारचढ़ाव का आंकलन नियमित रूप से नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही आप बाजार का आंकलन नियमित रूप से कर रहे हों, फिर भी आपको पता नहीं होता कब सोने-चांदी के दाम नीचे जायेंगे। सच पूछिए तो निवेश के लिये ई-गोल्ड से बेहतर कोई उपाय नहीं है।
एसआईपी के फायदे
- छोटे निवेश: इस माध्यम से आप छोटे निवेश आसानी से कर सकते हैं। छोटे-छोटे लेकिन निमित रूप से निवेश करने से आपको बड़े लाभ मिल सकते हैं। देखते ही देखते ये छोटे-छोटे निवेश आगे चलकर आपको अच्छी रकम दे सकते हैं। निवेशक ई-निवेश के जरिये आसानी से लाभ कमा सकते हैं। इसमें आपको सोना-चांदी खरीदने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं पड़ती।
- नियमित निवेश की आदत: एसआईपी के माध्यम से निवेशक की नियमित रूप से निवेश करने की आदत पड़ जाती है, जो आगे चलकर अच्छे लाभ देगी।
- समय की बाधा नहीं: एसआईपी के माध्यम से खरीदने या बेचने के लिए आपको सही समय देखने की जरूरत नहीं। इसमें यह देखने की जरूरत नहीं पड़ती कि निवेश में कितना रिस्क है। बाजार को नियमित रूप से ट्रैक करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।
संपत्ति जुटाने का अच्छा तरीका: बचत की आदत पड़ने से इसमें कई गुना लाभ मिल सकते हैं। और लंबे अंतराल में देखें तो आप अच्छी संपत्ति खड़ी कर सकते हैं। - प्योरिटी की गारंटी: सोने-चांदी में निवेश करते वक्त लोगों को हमेशा यह चिंता बनी रहती है कि जो वो खरीद रहे हैं, वो प्योर है या नहीं, लेकिन यहां पर आपको 100 फीसदी गारंटी मिलती है।
- आसानी से धन निकालना: एसआईपी के माध्यम से निवेश करने वाले जरूरत पड़ने पर जब चाहे आसानी से अपना धन निकाल सकते हैं।
तो देर किस बात की है आज ही एसआईपी से जुड़ें। एनएसईएल की सदस्यता के लिए लॉग इन करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications