
बेंगलूरु। भारत में 4.5 करोड़ से ज्यादा इंप्लॉई प्रॉविडेंट फंड (ईपीएफ) धारक हैं। ईपीएफ से धनराशि निकालने यानी क्लेम लेने में कम से कम 5-6 महीने लगते हैं। आपको मालूम होना चाहिये कि ईपीएफ के क्लेम को आप ऑनलाइन कैसे ट्रैक कर सकते हैं।
वर्तमान स्कीम के अंतर्गत लिखित तौर पर तो इसकी समय सीमा एक महीना है, लेकिन काम होते होते कम से कम 6 महीना लग जाता है। कई बार तो आपको ईपीएफ क्लेम लेने के लिये एजेंट की मदद लेनी पड़ती है।
ईपीएफ क्लेम करने के लिये आपको फॉर्म 19 भरना होता है। आपकी कंपनी या एजेंट सभी के हस्ताक्षर होने के बावजूद क्या आपको लगता है कि आपकी फाइल आगे बढ़ रही है। आपका क्लेम प्रोसेस कितना आगे बढ़ा यह जानने के लिये आपको बार-बार पीएफ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप ऑनलाइन यानी इंटरनेट के जरिये ट्रैक कर सकते हैं कि पीएफ का पैसा मिलने में कितना समय और लगेगा।
ईपीएफओ ने यह सुविधा मुहैया करायी है अपनी वेबसाइट www.epfindia.com पर। इसमें क्लेम स्टेटस पर क्लिक करेंगे तो वो आपसे आपका क्षेत्र पूछेगा फिर पीएफ अकाउंट नंबर पूछेगा। उसमें एंटर करने के बाद आपको आपका स्टेटस दिखाई देने लगेगा। यानी आपको पता चल जायेगा कि आपका क्लेम कितने दिनों के बाद मिलेगा।
आप इसमें मोबाइल एलर्ट भी सेट कर सकते हैं। इसके लिये आपको ईपीएफ फॉर्म भरते समय एक नंबर दिया जाता है। उस पर एसएमएस करके आपको समय-समय पर अलर्ट मिलते रहेंगे, जब तक आपको आपका पैसा नहीं मिल जाता।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications