भारत में सोना, चांदी और गहने ऑनलाइन खरीदने के कई तरीके हैं। अधिकांश प्रमुख निजी क्षेत्र की बैंकें ये सुविधा प्रदान करती हैं और आप इन्हें यहाँ से खरीद सकते हैं। निस्संदेह, आप इन बैंकों से गहने नहीं खरीद सकते हैं क्योंकि खरीदारी केवल सोने के सिक्कों और सलाखों तक ही प्रतिबंधित है। एक नज़र के कैसे आप सोना और चाँदी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। [जानिए आज क्या हैं सोने के दाम]
आप इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके सोना ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आपको पहली बार अपने पासवर्ड और आईडी के साथ लॉगिन करना होगा और फिर निर्देश के बाद इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आप सोना ऑनलाइन खरीदने से पहले संबंधित बैंकों की वेबसाइट पर कीमतों की जांच भी कर सकते हैं। सही मूल्य को प्रतिबिंबित करने के लिए नियमित रूप से कीमतों को अपडेट किया जाता है। क्योंकि सोना सक्रिय रूप से कारोबार कर रहा है कीमतों में हर सेकंड घटना-बढ़ना लगा रहता है।
आप 24 करात शुद्ध सोना परख प्रमाण पत्र के साथ खरीद सकते हैं। अधिकांश बैंक जो सोना और चाँदी ऑनलाइन प्रदान करते हैं वे उन्हें विभिन्न ग्रामों में प्रदान करते हैं। इनमें 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2.5 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम शामिल हैं। जबकि चांदी के 50 ग्राम और 100 ग्राम उपलब्ध है। वर्तमान में, ये केवल ऑनलाइन और शाखाओं में भौतिक उपस्थिति के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। एक दिन आएगा जब ये एटीएम मशीनों पर भी उपलब्ध होंगे। गोल्ड ईटीएफ खरीदने के बारे में और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या-क्या विशेषताएं उपलब्ध हैं जब आप सोना और चाँदी ऑनलाइन खरीदते हैं?
सोने की सलाखें 24 करात 99.99 प्रतिशत शुद्धता के साथ आती हैं। बैंकें इनके साथ बिल भी देती हैं, जो की बहुत आवश्यक है यदि आप इन्हें बेचना चाहते हैं। ये भी याद रखें कि बैंकें बेचा हुआ सोना या चाँदी वापस नहीं खरीदतीं।
इसलिए, यदि आप सोने की सलाखों और सिक्कों के लिए ‘वापसी-क्रय' जैसा कोई विकल्प चाहते हैं तो कृपया आप इन्हें किसी जौहरी से खरीदें जिससे कि वह इन्हें वापस खरीद सके जब भी आप इन्हें बेचना चाहते हैं। ये भी याद रखें कि बैंकों के शुल्क थोड़े अधिक होते हैं, लेकिन यहाँ शुद्धता की पूरी गारंटी होती है। आप भारत में सोना, चांदी ऑनलाइन खरीदने से पहले विभिन्न श्रोतों से दरों की जाँच कर सकते हैं। [पढ़ें- किसान विकास पत्र के फायदे]
भारत में गहने ऑनलाइन खरीदने के बारे में क्या?
आप गहने भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आप इन्हें flipkart.com या homeshop18.com से खरीद सकते हैं। हालांकि ये एक अच्छा विचार नहीं होगा क्योंकि आप किस तरह के गहने खरीद रहे हैं इस बारे में आपको बहुत कम या कोई संकेत नहीं मिलेंगे। इसलिए बेहतर है कि आप गहने अपनी भौतिक उपस्थिति में ही किसी जौहरी से खरीदें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications
