जैसी की अपेक्षा थी सरकार ने पुराने वित्तीय वर्ष के अंत में और नये वित्तीय वर्ष 2015-2016 के प्रारम्भ में बचत योजनाओं- सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ और एनएससी और अन्य बचत योजनाओं पर नर्इ ब्याज दर घोषित की है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर को सरकार की प्रतिभूतियों की परिपक्कता के साथ तुलनात्मक रुप से जोड़ा जायेगा।

ब्याज दर 1 अप्रैल, 2015 से प्रभावी होगी और पूरे वित्तीय वर्ष के लिए लागू रहेगी। सुकन्या समृद्धि पर उच्चतम ब्याज दर 9.2 प्रतिशत होगी, जो पहले 9.1 प्रतिशत थी।
वित्त मंत्रालय के सूत्रो के अनुसार वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) पर ब्याज दर 9.2 प्रतिशत से बढ़ा कर 9.3 प्रतिशत कर दी है। जबकि सरकार की लोकप्रिय बचत योजना पीपीएफ पर और अभी हाल ही में पुन: प्रारम्भ की गर्इ किसान विकास पत्र बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोर्इ परिवर्तन नहीं किया गया है। यह पूर्ववत 8.7 प्रतिशत ही रहेगी।
वित्तीय वर्ष 2015-16 में सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ, एनएससी की ब्याज दरें इस प्रकार हैं-
| योजना | ब्याज दरें 01.04.2014 से लागू | ब्याज दरें 01.04.2015 से लागू |
| 5 साल SCSS | 9.2 | 9.3 |
| सुकन्या समृद्धि खाता | 9.1 | 9.2 |
उन योजनाओं की सूची जिनमें पिछले साल की तुलना में कोई परिवर्तन नहीं किये गये:
योजना | ब्याज दरें 01.04.2014 से लागू | ब्याज दरें 01.04.2015 से लागू |
| बचत खाता | 4.0 | 4.0 |
| 1 वर्षीय एफडी | 8.4 | 8.4 |
| 2 वर्ष की एफडी | 8.4 | 8.4 |
| 3 वर्ष की एफडी | 8.4 | 8.4 |
| 5 वर्ष की एफडी | 8.5 | 8.5 |
| 5 वर्षीय आवर्ती जमा | 8.4 | 8.4 |
| 5 वर्षीय एमआईएस | 8.4 | 8.4 |
| 5 वर्षीय एनएससी | 8.5 | 8.5 |
| 10 वर्षीय एनएससी | 8.8 | 8.8 |
| पीपीएफ | 8.7 | 8.7 |
| किसान विकास पत्र | 8.7 | 8.7 |
GoodReturns.in
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications