गोल्ड ईटीएफ, भारत में विभिन्न शेयर बाजारों में कारोबार करता है जहां आप उनकी खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। ये बिल्कुल शेयर की तरह होते हैं, जहां आप अपने ब्रोकर के माध्यम से उन्हे खरीद सकते हैं और रख सकते हैं।

क्या गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना चाहिए?
गोल्ड ईटीएफ, सोने के दामों को ट्रेक करता है, इसलिए अगर आप गोल्ड ईटीएफ में पैस बनाना चाहते हैं तो आपको सोने की बढ़ती कीमतों को समझकर निवेश करना होगा। जैसा कि देखा जा सकता है कि गोल्ड ईटीएफ से एक साल में ही पैसा नहीं बनता है।
चूंकि गोल्ड ईटीएफ, सोने के दामों को ट्रेक करता है। इसलिए, जब सोने के दामों में गिरावट आती है तो गोल्ड ईटीएफ पर भी प्रभाव पड़ता है। पिछले कुछ सालों में, सोने के दामों में गिरावट आई है।
वास्तव में, सोने के दाम, वैश्विक स्तर पर होने वाली आर्थिक गतिविधियों के हिसाब से उतनी तेजी से नहीं बढ़ें हैं जितना बढ़ने चाहिए थे, ऐसे में गोल्ड ईटीएफ में एकदम से धूम नहीं आई।
सोना है सुरक्षित निवेश
जब दुनिया भर में आर्थिक वृद्धि बढ़ जाती है जो सोने के दामों में कमी आ जाती है, ऐसा एक क्रम चला आ रहा है। सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है जिसमें लाभ होने की संभावना हो या न हों लेकिन घाटा नहीं ही होगा।
हालांकि, पिछले कुछ सालों से सोने में निवेश के बाद रिटर्न न के बराबर मिला है। इसके बढ़ते ही दुनिया भर में आर्थिक अराजकता या भू-राजनीतिक तनाव हो सकता है।
लेकिन अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध प्रक्रिया के बाद, सोने में निवेश वाकई में लाभकारी साबित होगा और गोल्ड ईटीएफ, उस समय काफी फायदेमंद होगा।
वर्तमान समय में गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने में समझदारी नहीं है। अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड ईटीएफ ठीक है अन्यथा आपको कोई फायदा नहीं होगा।
आपको किसकी आवश्यकता पड़ती है
- गोल्ड ईटीएफ में व्यापार करने के लिए आपको सबसे पहले एक डीमैट खाता खुलवाना होगा।
- अगर आपका पहले से ही डीमैट खाता खुला है तो नया खुलवाने की जरूरत नहीं है।
- जिस खाते से शेयर खरीदे जाते हैं उस डीमैट खाते से भी आप गोल्ड ईटीएफ खरीद सकते हैं।
- आपको एक ट्रेडिंग खाता खुलवाने की आवश्यकता पड़ती है, अगर आपके पास पहले से ट्रेडिंग खाता नहीं है।
- अगर कभी आपका ट्रेडिंग खाता खोला गया हो, तो आप उसे ही दोबारा प्रयोग कर सकते हैं।
- बस उस खाते पर लॉगिन कीजिए और शेयर व एनएसडी की भांति ही ऑर्डर कर लें।
जब आप लॉगिन करेंगे, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा:
- क्रय और विक्रय पर जाएं।
- स्क्रीप कोड पर क्लिक करें।
- उदाहरण के लिए- अगर आप एक्सिस गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ इतना टाइप करें।
- ड्रॉपडाउन सूची से आप एक्सिस गोल्ड को चुन लें।
- अपने ऑर्डर को कन्फर्म करने के लिए क्लिक कर दें।
- ठीक इसी प्रकार की प्रक्रिया को तब दोहराएं, जब आपको गोल्ड ईटीएफ को बेचना हों।
- पिछले साल गोल्ड ईटीएफ में कमतर प्रदर्शन करने वाली कम्पनियों को ऊपर दर्शाया जाता है।
- इसका मतलब यह नहीं होता है कि वे निवेश के लायक नहीं है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications