घर का खर्च चल नहीं रहा है। आप परेशान हैं, कि कैसे लोन की किश्त चुकायें, कैसे बच्चों की फीस दें और ऐसे में जब बच्चे कोई डिमांड कर बैठते हैं तो आप परेशान हो उठते हैं। ऐसी परिस्थिति नहीं उत्पन्न हो, उसके लिये जरूरी है घर में एक्स्ट्रा इनकम यानी अतिरिक्त कमाई।

हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे घर बैठे अतिरिक्त धन कमाया जा सकता है-
1) शौक को बदलें बिजनेस में
अगर आप लिखने का शौक रखते हैं, तो किसी मीडिया कंपनी से बतौर फ्रीलांसर जुड़ जाइये, अगर पढ़ाने का शौक है, तो घर पर ट्यूशन शुरू कर दीजिये, अगर आप अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं, तो कोच बन जाइये और अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी है, तो पड़ोसियों के बच्चों को क्रिएटिव क्लासेस के जरिये पैसा कमा सकते हैं। यही नहीं अगर आप एक अच्छे ऐक्टर हैं, तो शॉर्ट फिल्म बनाकर यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना शुरू करें। ऐसे तमाम शौक हैं, जो धन के स्रोत में बदल सकते हैं।
2) किराये पर मकान
अगर आपके घर में कमरे खली पड़े हैं या फिर आपका कोई एक मकान है, जहां आप नहीं रहते हैं, तो उसके किराये पर उठा दें। यही नहीं अगर आपकी कोई जमीन खाली पड़ी है, तो वो भी आप किराये पर उठा सकते हैं। हर महीने आपको एक मुश्त रकम मिलेगी।
3) पत्नी की इनकम
अगर आप यह सोचते हैं कि आपकी पत्नी सिर्फ घर में रोटी पकाने के लिये है, तो आप गलत हैं। उनके अंदर के हुनर को तलाशिये। निश्चित रूप से आपकी पत्नी मात्र तीन से चार घंटे का समय निकाल कर घर की कमाई में पांच से दस हजार रुपए तक जोड़ सकती हैं। और अगर थोड़ा ज्यादा समय निकाल लिया तो 20 से 30 हजार रुपए महीने की कमाई कर सकती हैं। बस जरूरत है उनके हुनर को पहचानने की। पढ़ें- गृहणियों के लिये Small Business Ideas
4) फिक्स्ड डिपॉजिट
अगर आपको कहीं से एक मुश्त धन मिलता है, तो आप उसे फिक्स कर दीजिये और ऐसी स्कीम में जिसमें नियमित रूप से आपको रिटर्न मिलता रहे। इससे महीने का बर्डन कम होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications