जियो एक और ऑफर लेकर आया है, इस ऑफर में आपको हर महीने 25-30 हजार रुपए की कमाई होगी।
अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही रिलांयस जियो सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है जब जियो को लेकर कोई खबर मीडिया में ना छाई हो। अब रिलायंस जियो एक और ऑफर लेकर आया है जिसे जानने के बाद आप भी कह उठेंगे भइ वाह क्या ऑफर है। इस ऑफर में आपको हर महीने 25-30 हजार रुपए की कमाई होगी। जियो का ये ऑफर जानने के लिए आगे पढ़ें।
कमाई का मौका
रिलायंस जियो अनलिमिटेड फ्री 4जी सर्विस के साथ आपको हर महीने कमाई का मौका भी दे रही है। कंपनी ने कॉल ड्रॉप की समस्या को दूर करने के लिए अगले 6 महीने में 45,000 मोबाइल टावर लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में आप घर की छत पर मोबाइल टॉवर लगवा कर हर महीने 25 से 30 हजार रुपए कमा सकते हैं।
टावर लगाइए, हजारों कमाइए
टेलीकॉम ऑपरेटर कुछ प्राइवेट कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने का ठेका देते हैं। इसमें इंडस टावर, अमेरिकन टावर निगम, भारतीय इन्फ्राटेल, एटीसी, जीटीएल जैसी निजी कंपनियां शामिल हैं। ऐसे में आप अपने घर की छत पर टावर लगवाने के लिए इन कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही इनकी वेबसाइट पर अप्लाई भी कर सकते हैं।
टावर लगवाने के नियम और शर्तें
अपने घर की छट या खुले मैदान में टावर लगवाने के लिए आपको कुछ नियम और शर्तें जाननी होंगी। छत पर टॉवर लगवाने के लिए कम से कम आपके पास 500 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। अगर किसी प्लाट में ये टावर लगवा रहे हैं तो इसके लिए कम से कम प्लॉट है तो इसके लिए कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह जरूरी है।
कितना आएगा खर्च
टावर लगाने वाली कंपनी आपके घर पर टावर लगाने के के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं लेगी। कंपनी टावर लगाने, लगातार बिजली सप्लाई के लिए जनरेटर लगाने के लिए खुद ये खर्च उठाएगी। इसके लिए बस कंपनी को आपकी छत या फिर प्लॉट चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको मंथली पैसा मिलेगा। यह रकम 25-30 हजार रुपए प्रतिमाह हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications