फोन बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, कैशलेस डिजिटल पेमेंट, मोबाइल वॉलेट, पेटीएम से भुगतान, क्या है पेटीएम वॉलेट
नोटबंदी के बाद से देश में कैशलेस इकोनॉमी की बाते चल रही हैं। लोग खुद भी कैशलेस भुगतान को लेकर उत्साहित हैं और दिनों-दिन कैशलेस पेमेंट करने वालों की तादात भी बढ़ रही है। कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वॉलेट कंपनियां भी आगे आ रही हैं। पेटीएम, फ्रीचार्ज या पेयूमनी जैसे तमाम मोबाइल वॉलेट हैं जो कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देते हैं। वहीं अब मोबाइल कंपनिया और बैंक भी कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अपने मोबाइल वॉलेट दे रहे हैं जिसमें एयरटेलमनी, जियोमनी या फिर एचडीएफसी बैंक आदि के मोबाइल वॉलेट शामिल हैं।
कैशलेस भुगतान के लिए 8 मोबाइल वॉलेट एप
पेटीएम, जियोमनी, फ्रीचार्ज या फिर कोई मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप स्टोर या गूगल प्ले से ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से आप भुगतान एवं राशि जमा कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद, आप इस वॉलेट का इस्तेमाल मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, बिल भुगतान एवं खरीदारी करने के लिए कर सकते हैं। नीचे भारत में मौजूद 8 बेहतरीन मोबाइल वॉलेट ऐप की एक सूची दी गई है।
पेटीएम
पेटीएम भारत का सबसे बड़ा मोबाइल वाणिज्य मंच बन गया है। कंपनी ने इस ऐप की शुरुआत मोबाइल रिचार्ज एवं उपयोगिता बिल के भुगतान से शुरू की थी लेकिन आज यह मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ग्राहकों को कई सेवाएं प्रदान कर रहा है। पेटीएम वॉलेट ऐप द्वारा आप राशि हस्तांतरित एवं प्राप्त कर सकते हैं, यह ऑनलाइन पर पैसों को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है तथा कई भुगतानों में मदद करता है।
फ्रीचार्ज
पेटीएम की ही तरह फ्रीचार्ज मोबाइल वॉलेट भी आपको कैशलेस भुगतान की सुविधा देता है। फ्रीचार्ज से आप देश में किसी तरह के प्रीपेड मोबाइल फोन, पोस्टपेड मोबाइल, इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट, डीटीएच और डेटा कार्ड रीचार्ज कर सकते हैं। फ्रीचार्ज से भी मेट्रो कार्ड रीचार्ज किया जा सकता है। फ्रीचार्ज वॉलेट को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए रीचार्ज किया जा सकता है। इस वॉलेट को ऐप व वेब ब्राउजर दोनों से ही इस्तेमाल कर सकते हैं। अप्रैल 2015 में स्नैपडील द्वारा फ्रीचार्ज का अधिग्रहण कर लिया गया था। सिंतबर 2015 में फ्रीचार्ज ने फ्रीचार्ज और स्नैपडील पर ट्रांजेक्शन के लिए अपना डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया। उस समय कंपनी ने दावा किया था कि उसके पास 5 मिलियन से ज्यादा वॉलेट यूजर बेस है।
ऑक्सीजन वॉलेट
ऑक्सीजन वॉलेट, ऑक्सीजन सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है, यह भारत का पहला एवं सबसे बड़ा भुगतान समाधान प्रदाता है। अपने मोबाइस से ऑक्सीजन वॉलेट द्वारा किया गया हर हस्तांतरण 6 अंकों के ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से सुरक्षित है। ऑक्सीजन वॉलेट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनुमोदित भारत का पहला गैर-बैंक वॉलेट है जोकि एनपीसीआई के साथ भी जुडा है। इमिडिएट पेमेंट सेर्विस (आईएमपीएस) का उपयोग करके आप इस वॉलेट द्वारा 60 से भी अधिक बैंको में राशि हस्तांतरित एवं राशि प्राप्त कर सकती हैं।
मोबिक्विक वॉलेट
मोबिक्विक 50,000 से भी अधिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विकल्पों पर उपलब्ध है। यह भुगतान करने का एक बहुत ही सुरक्षित एवं तेज तरीका है। मोबिक्विक की सेवाओं का लाभ पीसी एवं मोबाइल पर उठाया जा सकता है। मोबिकविक को भारतीय रिजर्व बैंक से प्रतिष्ठित प्रीपेड भुगतान साधन लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
पेयूमनी
पेयू इंडिया नैस्पर ग्रूप की एक प्रमुख कंपनी है। इस कंपनी ने अपने $25 अरब राशि इंटरनेट एवं मीडिया में निवेश की है तथा यह कंपनी लंदन व जोहानसबर्ग स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध है। पेयू सभी प्रमुख राष्ट्रीयकृत व सहकारी बैंकों के साथ भागीदारी में है।
वोडाफोन एम-पेसा
एम-पेसा खुद को मोबाइल बैंकिंग का सबसे तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक तरीका मानता है। हालांकि, इस कंपनी का मालिकाना हक वोडाफोन एम-पेसा लिमिटेड (VMPL) के पास है लेकिन यह कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अधिकृत है।
एयरटेल मनी
एयरटेल मनी का मोबाइल वॉलेट आपको ऑनलाइन कैश ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। एयरटेल मनी से रीचार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा कॉन्टेक्ट्स, और बैंक अकाउंट को पैसे ट्रांसफर किए जा कते हैं। बिल पेमेंट किया जा सकता है और ऑनलाइन शॉपिंग का भुगतान भी किया जा सकता है, एयरटेल मनी का इस्तेमाल टिकट बुक करने के लिए भी कर सकते हैं लेकिन यह बहुत शानदार यूजर अनुभव नहीं देता। इस ऐप से एनएफसी-बेस्ड पेमेंट के साथ रिक्वेस्ट भेजी जा सकती है और बिना वॉलेट में पैसे डाले बिना ही डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
जियोमनी
रिलायंस जियो ने अपने बंडल एप के साथ जियोमनी की सुविधा दी है। जियोमनी मोबाइल वॉलेट में पहले आपको लॉगिन करना होगा फिर आप जियोमनी मोबाइल वॉलेट का प्रयोग कर सकते हैं। जियोमनी के जरिए आप पेमेंट कर सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं। पेटीएम की तरह पैसे का भुगतान कर सकते हैं बशर्ते दुकानदार के पास भी जियोमनी एप हो। जियोमनी के जरिए आप पैसे मंगा और भेज सकते हैं इसके साथ ही आपको कूपन की भी सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications