पीएफ खाताधारकों के लिए ब्याज दर 8.8 फीसदी तय कर सकती है। यह ब्याज दर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए होगी।
पीएफ खाताधारकों को अगले सोमवार यानि 19 दिसंबर को एक बड़ी खबर मिल सकती है। क्योंकि पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों को क्या ब्याज दर मिलेगी, इसका फैसला होना है।
8.8 फीसदी हो सकती है ब्याज दर
बताया जा रहा है कि पीएफ खाताधारकों के लिए ब्याज दर 8.8 फीसदी तय कर सकती है। यह ब्याज दर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए होगी। वहीं ईपीएफओ पीएफ खाते में योगदान के लिए लगने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव शुल्क को भी घटा सकता है। अभी यह 0.85 फीसदी लगता है जिसे घटाकर 0.65 फीसदी कर सकता है। इससे ईपीएफओ के दायरे में आने वाले 6 लाख नियोक्ताओं के करीब 1000 करोड़ रुपए बचेंगे।
19 दिसंबर को तय होगी ब्याज दर
19 दिसंबर को होने वाली बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्री की अध्यक्षता में ईपीएफओ और सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी पीएफ ब्याज दर को लेकर फैसला करेंगे। ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर वी पी जॉय ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि 19 दिसंबर को होने वाली बैठक की तैयारी हम कर रहे हैं।
ब्याज दर कम नहीं करेगी सरकार
श्रम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.8 फीसदी की जा सकती है। यह भी कहा कि सरकार का इससे कम ब्याज दर रखने का कोई इरादा नही हैं।
सरकार के फैसले का हुआ था विरोध
आपको बताते चले कि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ ब्याज दर को 8.7 फीसदी करने के फैसले का पूरे देश भर में विरोध हुआ था। बाद में सरकार को इस फैसले को वापस लेना पड़ा था। बाद में इसे 8.8 फीसदी कर दिया गया था।
0.1 फीसदी घटा दिया था इंट्रेस्ट रेट
इससे पहले केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को 0.1 फीसदी घटा दिया था। इसके बाद पीपीएफ, किसान विकास पत्र, सुकन्या खाता पर मिलने वाला ब्याज कम हो गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications