रियलस्टेट की आसमान छूती दरों के चलते एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए घर लेना एक सपने जैसा था अब ये हकीकत बनने जा रहा है। सरकार ने 4 फीसदी होम लोन पर सबको घर देने का फैसला किया है।
सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ रही केंद्र की मोदी सरकार ने मध्यवर्ग को राहत देते हुए सस्ता होम लोन देने का निर्णय किया है। सरकार ने इस बारे में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य है के 2022 तक देश के सबको आवास की सुविधा मिल जाएगा।
2022 तक सबको घर देने का लक्ष्य
सरकार का यह तोहफा सालाना 18 लाख रुपए तक की आय वालों को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2022 तक सबको आवास देने के घोषणा को पूरा करने में मदद मिलेगी।
सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
मध्यम आय वर्ग के लिए रियायती दर पर होम लोन मुहैया कराने के लिए तैयार दिशानिर्देश को केंद्रीय शहरी विकास और शहरी आवास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने जारी किया। नायडू ने कहा कि देश की आबादी में सबसे अधिक मध्यम वर्ग है, जिसके हित संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहले ही आश्वासन दे चुके हैं। 6 से 18 लाख की वार्षिक आय वाले इसके पात्र होंगे। लेकिन चालू साल के एक जनवरी के बाद होम लोन प्राप्त करने वाले इसका लाभ उठा सकते हैं।
2.35 हजार रुपए तक मिलेगी सब्सिडी
मध्यम आय वर्ग के लिए सस्ते होम लोन मिलने से उन्हें मकान लेने में सहूलियत मिलेगी। बीस साल की अवधि वाले होम लोन पर अधिकतम 2.35 लाख रुपए की ब्याज सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।
9 लाख वार्षिक आय पर 4 फीसदी की छूट
प्रधानमंत्री ने 9 लाख रुपए की वार्षिक आय वालों के होम लोन पर 4 फीसदी की छूट की घोषणा की है, जबकि 18 लाख रुपए की वार्षिक आय वालों को 12 लाख तक के लोन पर 3 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी।
18 लाख रुपए की आय पर
अगर आपकी सालाना आय 18 लाख रुपए है तो आपको पीएम आवास योजना पर 20 साल के होम लोन पर 2.40 लाख रुपए का लाभ मिल सकता है, बशर्ते आप पहली बार घर खरीदने जा रहे हों। सरकार अब आपके ब्याज पर सब्सिडी देगी जिससे मिलने वाली छूट का लाभ बढ़ जाएगा। इसके लिए सरकार ने रियल स्टेट मार्केट को चुना है।
5 साल और बढ़ी सीमा
नोटबंदी के बाद रियल स्टेट कारोबार धीमा हुआ है अब इस योजना से लोग घर खरीदने के लिए प्रेरित होंगे जिससे रिलयस्टेट मार्केट को भी फायदा मिलेगा। होम लोन को और भी आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने होम लोन पर मिलने वाले कर्ज को चुकाने का समय भी 5 साल और बढ़ा दिया है। पहले ये अवधि 15 साल थी जिसे अब 20 साल तक बढ़ा दिया गया है।
18 लाख रुपए सालाना आय
इसे ऐसे समझें मान लीजिए आपकी वार्षिक आय 18 लाख रुपए है तो आपको 12 लाख रुपए तक लोन मिलेगा जिस लोन पर सरकार आपको ब्याज दर पर 3 फीसदी की सब्सिडि देगी। इससे प्रतिमाह आपको 2,200 रुपए की बचत होगी जिसका 20 वर्ष में कुल 2 लाख 44 हजार 468 रुपए लाभ मिलेगा।
12 लाख रुपए सालाना आय
इसी तरह 12 लाख प्रतिवर्ष की आय वाले लोगों को 9 लाख रुपए तक लोन मिलेगा जिसमें ब्याज दर पर 4 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी इसमें मासिक ईएमआई पर 2,158 रुपए की बचत होगी जो कि 20 वर्ष की अवधि में 2 लाख 39 हजार 843 रुपए तक होगी।
6 लाख रुपए सालाना आय
वहीं 6 लाख रुपए की वार्षिक आय वालों को 6 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है और ब्याज दर पर सरकार की तरफ से 6.5 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। जिससे मासिक EMI में 2,219 रुपए की बचत होती है, ये बचत 20 वर्ष की अवधि में 2 लाख 46 हजार 625 रुपए तक होती है।
ऐसे समझें
मान लीजिए अगर आपकी सालाना 6 लाख रुपए तक है और आपने 20 वर्ष के लिए 20 लाख रुपए तक का होम लोन ले लिया तो आपको सिर्फ 6 लाख रुपए के मूलधन पर लगने वाले ब्याज की राशि पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा और ये छूट भी सिर्फ 2.5 फीसदी की ही होगी। बाकी 14 लाख रुपए पर होम लोन की जो भी दर बैंक द्वारा तय की गई है उसी दर पर आपको EMI भरनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के मुताबिक प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवेदन देने की व्यवस्था की गई है। पीएम आवास योजना की साइट इंटरनेट एक्सप्लोरल पर आसानी से खुल जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications