मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अब आपको किसी के सामने हांथ जोड़कर पैसे मांगने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आप अपने ईपीएफ अकाउंट से ही बिना किसी रुकावट के पैसे निकाल सकते हैं।
मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अब आपको किसी के सामने हांथ जोड़कर पैसे मांगने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आप अपने ईपीएफ अकाउंट से ही बिना किसी रुकावट के पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए ना तो मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा और न ही किसी की सहानुभूति की जरुरत होगी।
चिकित्सा प्रमाण पत्र की अब जरुरत नहीं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ ) के सभी सदस्य किसी भी प्रकार की बीमारी के इलाज के लिए भविष्य निधि खाते से पैसे निकाल सकते हैं इसके लिए किसी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। यह घोषणा श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा की गई है जिसके अंतर्गत अब कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 में संशोधन किया गया है।
नि:शक्त जन को भी मिलेगा लाभ
आप यह बिल्कुल सही सोच रहे हैं क्योंकि अब शारीरिक रुप से नि:शक्त व्यक्ति भी बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के अपना ईपीएफ निकाल सकते हैं और विकलांगता से निपटने के लिए के लिए उपकरण भी इन पैसों से खरीद सकते हैं। साथ ही इस पैसे को रिफंड करने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी।
ये है नई अधिसूचना
श्रम मंत्रालय के नए संशोधन को लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है उसके हिसाब से पैरा-68 जे और 68-एन के तहत ईपीएफओ सदस्य के छह महीने के मूल वेतन और मंहगाई भत्ता या उसकी हिस्सेदारी और ब्याज उपकरण की लागत, जिसकी भी कम हो, उतनी राशि मिलेगी।
स्थास्थ्य निधि के लिए पहले था ये नियम
नए संशोधन से पहले पुरानी अधिसूचना में किसी भी प्रकार की बीमारी जिसमें संबंधित व्यक्ति और उस पर आश्रित एक और व्यक्ति के लिए ईपीएफ से पैसे निकालने का प्रवधान था। जिसके लिए उस संबंधित व्यक्ति या फिर उस पर आश्रित व्यक्ति का चिकित्सा प्रमाण पत्र देना होता था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications