मातृत्व बीमा योजना विशेष रुप से मातृत्व से संबंधित व्यय को कवर करने वाली स्पेशल स्कीम हैं।
मातृत्व बीमा योजना विशेष रुप से मातृत्व से संबंधित व्यय को कवर करने वाली स्पेशल स्कीम हैं। हेल्थ से संबंधित कंपनियां और सामान्य कंपनियां एक मां को हेल्थ सेक्योरिटी और भविष्य को संवारने का मौका देती हैं। इन बीमा योजनाओं के माध्यम से मां फैमिली प्लानिंग कर सकती है और फायनेंशियल रुप से अपने पैरेंटहुड को बिना किसी टेंशन के इंज्वाय कर सकती है।
सिग्ना टीटीके प्रो हेल्थ इंश्योरेंस प्लस प्लान
अधिकतम स्वास्थ्य कवर के साथ 10 लाख रुपए सिग्ना टीटीके योजना के द्वारा जन्म देने वाली माता को खर्च के लिए प्रदान किया जाता है। यहां तक कि पहले साल में होने वाला टीकाकरण भी इसी पॉलिसी में शामिल होता है। इस पॉलिसी के लिए वयस्क की उम्र 18 साल और जन्म लेने वाले बच्चे को लगभग 91 दिन का होना चाहिए। पॉलिसी की अवधि 1 या 2 साल हो सकती है।
नार्मल डिलेवरी के लिए 15 हजार का ऑफर और सिजेरियन डिलेवरी के लिए 25 हजार का ऑफर दिया जाता है। वेटिंग टाइम के अंतर्गत इस ऑफर की अवधि 48 महीने होती है। हालांकि, अतिरिक्त प्रीमियम भुगतान पर प्रतीक्षा अवधि को एक वर्ष तक घटाया जा सकता है। डिलेवरी के दौरान अस्पताल के जो खर्चे आते हैं उन्हें इसे पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता।
स्टार हेल्थ वेडिंग गिफ्ट इंश्योरेंस पॉलिसी
इस बीमा पॉलिसी में अधिकतम कवर के साथ 10 लाख रुपए और 3 साल की प्रतिक्षा अवधि शामिल होती है। इसके अंतर्गत अधिकतम 2 डिलेवरी कवर होती है। यह पॉलिसी बच्चे के जन्म से पहले और जन्म के बाद होने वाले खर्च के लिए कवर प्रदान करती है। अगर बच्चे को जन्मजात कोई बीमारी है तो वह भी इस पॉलिसी के अंतर्गत कवर होती है। डिलेवरी के बाद अगर मां को कोई कॉम्प्लीकेशन होता है तो उसका खर्च भी इस पॉलिसी के अंदर कवर होता है। मां के जो क्लीनिकल टेस्ट होंगे वो भी 1000 तक का इसमें कवरअप होगा। हालांकि कवर अप 27 महीने की प्रतीक्षा अवधि के बाद ही बढ़ाया जाता है।
अपोलो म्यूनिच का आसान स्वास्थ्य परिवार प्लोटर
आसान स्वास्थ्य नीति के अनन्य और प्रीमियम योजनाओं में मातृत्व और नए जन्म के व्यय कवर शामिल हैं। इस पॉलिसी के अंतर्गत 3-5 आश्वासित मूल्य पर नॉर्मल डिलेवरी के लिए 15 हजार रुपए और सिजेरियन के लिए 25 हजार रुपए कवर होते हैं। डिलेवरी के पहले और डिलेवरी के बाद के लिए 1500रुपए का कवर मिलेगा। 7.5 लाख रुपए के आश्वासित मूल्य के लिए सामान्य डिलेवरी के लिए 25 हजार और सिजेरियन के लिए 40 हजार का कवर खर्च के तौर पर मिलेगा। डिलेवरी के पहले और डिलेवरी के बाद के लिए 2500 रुपए का कवर मिलेगा। इस कवर के लिए प्रतिक्षा अवधि 4 साल है।
रेलिगेयर जॉय
बीमा राशि वार्षिक आधार पर 3 लाख रुपए और 5 लाख रुपए है। इस बीमा योजना का हिस्सा बनने के लिए वयस्क की उम्र 18 साल से ज्यादा और न्यू बॉर्न बेबी की उम्र 1 साल होनी चाहिए। हॉस्पिटल में भर्ती होने के 30 दिन पहले और भर्ती होने के 60 दिन बाद तक का खर्च से इस बीमा योजना में शामिल होगा। एंबुलेंस कवर 1 हजार है। तो वहीं डिलेवरी के पहले और बाद के खर्चे के लिए 35 हजार से 50 हजार तक का कवर है। नवजात शिशु के लिए कवर 30 हजार से 50 हजार है।
मैक्स बप्पा हार्टबीट परिवार फ्लोटर
इस पॉलिसी के अंतर्गत प्रतिक्षा अवधि 2 साल है। मैक्सिमम कवर 2 डिलीवरी के लिए दिया जाएगा। अपने सभी प्लान के अंतर्गत मैक्स बप्पा हार्टबीट परिवार फ्लोटर मां के साथ-साथ बच्चे को भी सारे सुरक्षा के कवर प्रदान करते हैं। इनके प्रमुख प्लान हैं गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम। बच्चे को पहले साल वाला लगने वाला टीके के लिए खर्च भी इसी कवर में शामिल होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications