आजकल पीएफ का पैसा निकालना काई बड़ी बात नहीं है क्योंकि यह आसानी से ऑनलाइन भी निकल जाता है।
आजकल पीएफ का पैसा निकालना काई बड़ी बात नहीं है क्योंकि यह आसानी से ऑनलाइन भी निकल जाता है। लेकिन इसमें भी कुछ जरुरी चीजें हैं जिन्हें दूर किए बिना आप यह काम नहीं कर सकते हैं। इन चीजों को अगर आप पहले ही फिक्स कर लेंगे तो ऐन मौके पर परेशानी झेलने से बच जाएंगे।
ऑनलाइन क्लेम करने से पहले
- अपने यूनिवर्सल अकाउंट नबंर, यूएएन को एक्टिवेट करें।
- यूएएन से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए।
- यूएएन और आधार से लिंक करें।
- बैंक अकाउंट अपडेट करें।
ये है प्रोसेस
अगर आप ऑनलाइन क्लेम करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने यूनिवर्सल अकाउंट नबंर, यूएएन को एक्टिवेट करना होगा और यूएएन से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिवेट करना होगा। आधार की डीटेल भरनी होगी और इस तरह से केवाईसी फार्म भरेंगे, जिसके बाद एक पासवर्ड मिलेगा। इस पासवर्ड को डालने के बाद आपका आधार ईपीएफओ के डाटाबेस से जुड़ जाएगा। इसके अलावा बैंक अकाउंट का डिटेल देना होगा। जिसमें पीएफ के पैसे जाएंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
क्लेम करने के लिए आपको आधार कंपोजिट क्लेम फॉर्म भरना होगा। ईपीएफओ की बेबसाइट पर, एम्प्लाई के सेक्शन में लॉगिन करने के बाद आपको यह ऑप्शन मिलेगा। इस फॉर्म में आपकी डीटेल पहले से मौजूद होगी। इसमें आपको सलेक्ट करना होगा कि आप किस तरह से पैसे निकालना चाहते हैं। फाइल सेटलमेंट, पार्शियल विदड्रॉल या पेंशन विदड्रॉल फॉर्म।
पार्शियल विद्ड्रॉल
इसमें पहले फॉर्म 31 का इस्तेमाल होता था मगर उसका यूज खत्म हो गया है। अगर अपने पीएफ अकाउंट में से कुछ रकम निकालना चाहते हैं तो पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपसे डेट ऑफ ज्वाइनिंग पूछी जाएगी और ये डेट ईपीएफओ के डाटा बेस से मैच होनी चाहिए।
इन कामों के लिए निकाल सकते हैं पार्शियल विद्ड्रॉल
1. घर खरीदने के लिए
2. घर बनाने के लिए
3. होम लोन की पेमेंट के लिए
4. एजुकेशन और शादी के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए
घर की मरम्मत कराने के लिए
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications