इंडिया में माना जाता है कि कर्नाटक राज्य के बैंगलुरु शहर में सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स जॉब करते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि यहां पर इन्हें आईटी कंपनियों के द्वारा सबसे ज्यादा सैलरी भी प्रदान की जाती है लेकिन यह बात बिलकुल भी सही नहीं है। जिस हिसाब से बांकी देशों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को सैलरी मिलती है उसके हिसाब से यहां के इंजीनियरों की सैलरी बहुत ही कम है। आपको यहां पर हम बताएंगे की किस प्रकार से बैंगलुरु के टेकीज की सैलरी कम है।
स्टॉर्ट-अप के हिसाब से टॉप 20 में शामिल है बैंगलुरु
भारत का बैंगलुरु शहर स्टार्ट-अप के लिहाज से टॉप 20 में शामिल है। लेकिन यहां के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को इसका इतना ज़्यादा फायदा नहीं मिल रहा है। 2017 ग्लोबल स्टार्टअप ईकोसिस्टम रिपोर्ट के अनुसार बैंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सबसे कम सालाना सैलरी पाते हैं।
सबसे ज़्यादा सैलरी
रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज़्यादा औसत वार्षिक सैलरी 1,12,000 डॉलर है जो कि सिलिकोन वैली, केलिफोर्निया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की है।
सबसे कम सैलरी
बैंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की औसत वार्षिक सैलरी 8,600 डॉलर है जो कि सिलिकोन वैली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स से 13 गुना कम है।
कारण
TheNewsMinute.com के अनुसार बैंगलुरु में सस्ते सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स उपलब्ध होने के कारण यूएस के बहुत से स्टार्टअप्स यहां आ गए हैं।
आधार
20 स्टार्टअप ईकोसिस्टम इन पांच पैरामीटर्स के आधार पर निर्धारित किए गए हैं - परफ़ोर्मेंस, फंडिंग, मार्केट रिसर्च, टेलेंट और अनुभव। स्टार्टअप्स के कुल नंबरों में से 9 नॉर्थ अमेरिका में स्थापित हुये हैं, 6 यूरोप में और 5 एशिया में हैं।
केवल बैंगलुरु
हालांकि ग्लोबल इंडेक्स में बैंगलुरु 15 वें से 20 वें स्थान पर आ गया है, लेकिन यह शहर भारत का अग्रणी स्टार्टअप हब है। पिछले अनुमान के अनुसार शहर में 1800-2300 एक्टिव स्टार्टअप्स हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications