क्या आपको आश्चर्य होता है कि भारत की टॉप आईटी कंपनियों के उच्च अधिकारी कितना कमाते हैं? जानने के लिए पढ़ें..
क्या आप जानते हैं कि बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां जैसे कि टीसीएस, इंफोसिस, कांग्निजेंट और विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों की सीनियर अथॉरिटी, सीईओ और अधिकारी कितनी सैलरी पाते हैं? अगर नहीं तो आपको यहां पर बताएंगे कि इन बड़ी कंपनियों में इन अधिकारियों की हर महीने कितनी सैलरी मिलती है।
अबिदाली नीमचवाला, सीईओ, विप्रो
दाखिल नियामक के अनुसार वर्ष 2015-16 के दौरान विप्रो के सीईओ अबिदाली नीमचवाला का वार्षिक वेतन $1.8 मिलियन (लगभग 12 करोड़) था।
वित्त वर्ष के अंत में मार्च 31 को दाखिल नियामक के अनुसार नीमचवाला को $859,079 वेतन और अलाउंस के रूप में मिलते हैं और $351,213 कमीशन/वेरिएबल पे, $575,122 अन्य भुगतान और $21,216 "लॉन्ग टर्म कंपन्सेशन" के रूप में मिलते हैं।
एन चंद्रसेकरन, सीईओ, टीसीएस
वित्तीय वर्ष 2015-16 के अनुसार टीसीएस के सीईओ एन चंद्रसेकरन के वेतन में 20% की वृद्धि हुई है तथा अब उनका वेतन 25.6 करोड़ रूपये ($3.8) मिलियन था। इसके अलावा उन्हें इसमें 10 करोड़ रूपये ($1.5 मिलियन) का वन टाइम स्पेशल बोनस भी मिलता है।
चंद्रसेकरन को वेतन के रूप में 2.28 करोड़ रूपये ($0.34 मिलियन)मिलते हैं। 2.64 करोड़ रूपये (0.39 मिलियन) अनुलाभ के रूप में और 19 करोड़ ($2.85 मिलियन) कमीशन के रूप में तथा 1.73 करोड़ रूपये ($0.30 मिलियन) अन्य अलाउंस के रूप में मिलते हैं। वे वर्ष 2009 में टीसीएस के सीईओ बने। इसके पहले वे टीसीएस के सीओओ और एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर थे।
विशाल सिक्का, सीईओ, इंफ़ोसिस
कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान इंफ़ोसिस के सीईओ विशाल सिक्का का वेतन 49 करोड़ ($7.45 मिलियन) था। इसमें वेरिएबल पे $4.33 मिलियन और आरएसयू (प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट) शामिल हैं जिनकी कीमत $2 मिलियन है।
रिपोर्ट के अनुसार उनके वेतन में $906,923 मूल वेतन, $6.48 मिलियन बोनस और इंसेंटिव तथा $51,198 लम्बी अवधि के अर्जित लाभ शामिल हैं। पूर्व में वे एसएपी एग्जीक्यूटिव थे तथा जून 2014 में वे इंफ़ोसिस के सीईओ बने।
फ्रांसिस्को डिसूज़ा, सीईओ, कॉग्निजेंट
पिछले वर्ष की रिपोर्ट के अनुसार कॉग्निजेंट के सीईओ फ्रांसिस्को डिसूज़ा का वार्षिक वेतन $11.95 मिलियन था जो इंफ़ोसिस के सीईओ विशाल सिक्का, टीसीएस के एन चंद्रसेकरन और विप्रो के अबिदाली नीमचवाला से सबसे अधिक था। उन्होंने अपनी टीम के साथ वर्ष में 142% बोनस प्राप्त किया जिसके परिणामस्वरूप उनके वार्षिक वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।
अज़ीम प्रेमजी, चेयरमैन, विप्रो
विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को $327,993 का वार्षिक पैकेज मिला जिसमें उनकी शेयर होल्डिंग से प्राप्त कमाई शामिल नहीं थी। यूएस सिक्यूरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) की फाइलिंग के अनुसार प्रेमजी को पिछले साल 30 जुलाई 2015 तक विप्रो के शुद्ध मुनाफे पर 0.3% की दर से कमीशन दिया गया तथा 31 जुलाई 2015 के बाद 0.5% की दर से दिया गया जिसे नामांकन और मुआवजा समिति ने अनुमोदित किया था।
रिशद प्रेमजी, चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर, विप्रो
विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी के पुत्र रिशाद प्रेमजी जो कंपनी के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर हैं उनका वित्तीय वर्ष 2015-16 में वार्षिक वेतन $325,462 था। रिशाद ने वर्ष 2007 में विप्रो ज्वाइन किया और वे बोर्ड ऑफ़ विप्रो इंटरप्राइजेज लिमिटेड में भी है।
गॉर्डोन कोबर्न, अध्यक्ष, कॉग्निजेंट
वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान कॉग्निजेंट के अध्यक्ष गॉर्डोन कोबुर्न का वार्षिक वेतन $6,968,995 था। कोबुर्न 6 फरवरी 2012 से कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्युशन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications