अगर आपका घर खाली पड़ा है और किराएदार के तलाश में हैं तो आपके लिए कस्टमर तैयार बैठे हैं। आपकी मदद के लिए अब OYO आ गया है। OYO के बारे में तो आप जानते ही होंगे, होटल बिजनेस में अच्छा खासा नाम कमा चुका OYO की नजर अब ऐसी प्रॉपर्टी पर है जो खाली पड़ी है। सॉफ्टबैंक की फंडिंग वाला होटल स्टार्टअप ओयो ने घर के मालिकों से बात की है और वह उनके घर को मिनी होटल रुम में बदलने की तैयारी में है जिसे मेहमानों के लिए किराए पर दिया जा सके।
नहीं होगा कोई केयर टेकर
OYO के अनुसार आप इसे अनलॉकिंग सप्लाई कह सकते हैं। इस नए वेंचर में कोई केयर टेकर नहीं होगा। ओयो की तरफ से एक हेल्पर गेस्ट को चेक-इन कराएगा और वह बाकी सभी सहायता के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने गोवा में इसकी तैयारी शुरु कर दी है जल्द ही पूरे देश में इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
होटल के रुप में तैयार होगा घर
ओयो के प्रवक्ता के अनुसार सभी घरों में आपको होटल जैसा आराम ही मिलेगा। सभी घरों में वाई-फाई कनेक्शन होगा, एसी कमरे होंगे, फ्लैट स्क्रीन टीवी होगी, पूरा किचन सामान के साथ भरा होगा। साथ ही मनोरंजन के लिए गेम्स भी होंगे।
अपनी मर्जी से बना सकते हैं खाना
इन घरों में आपको होटल की तरह नाश्ता नहीं मिलेगा क्योंकि किचन में आप अपनी मर्जी से कुछ भी बनाकर खा सकते हैं या बाहर से भी मंगा सकते हैं, हालांकि किचन पूरी तरह से तैयार होगा।
अब तक कई लोगों ने ओयो को दे दिया है अपना घर
कई लोगों ने गोवा में अपनी प्रॉपर्टीज OYO को दी है। चार्ज लेने के बाद OYO की टीम घर का इंटीरियर खुद करवाती है साथ ही मेंटेंनेस भी ओयो ही संभालता है।
इसके पहले भी ऐसा काम कर चुका है ओयो
इस तरह का काम पहली बार OYO के द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसके पहले 2015 में कंपनी ने स्टूडियो अपार्टमेंट्स को स्टूडेंट्स और जॉब क्लास के लिए शुरु किया गया था, लेकिन वह ज्यादा सक्सेस नहीं हुआ था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications