पैसे कमाने के कई तरीके हैं लेकिन पैसे कमाने के साथ पैसे बचाना भी जरुरी है। मिडिल क्लास के लोगों के साथ बड़ी समस्या यह रहती है कि वह अपनी आय की बड़ी मात्रा को खर्च कर देते हैं और बचाने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं रहता है। निवेश की जानकारी न होने की वजह से वह जो भी बचाते हैं उसमें उनको बेहतरीन रिटर्न नहीं मिल पाता है। तो वहीं पैसे वाले लोगों के पास उनके फाइनेंशियल एडवाइजर होते हैं जो उनको निवेश की अच्छी सलाह देते हैं।
कैश रखना शुरु कर दिया है
एक रिर्पोट के अनुसार दुनिया भर के अमीर अब अपने पास ज्यादा कैश रख रहे हैं। ये वह लोग हैं जिनके पास 5 से 6 करोड़ रुपए के आस-पास धन है और यह लोग कुछ ऐसे तरीके अपना रहे हैं जिनसे इनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है।
निवेश करने के लिए बचा कर रखते हैं पैसे
अगर आप सोचते हैं कि पैसे वाले लोग अपना ज्यादा पैसा कारोबार में लगा देते हैं तो यह ट्रेंड अब खत्म हो गया है। दुनिया में जिस तरह से आर्थिक हालात बदल रहे हैं उससे अब यह लोग ज्यादा पैसा अपने पास रखते हैं। क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि पता नहीं कि कब कहां बड़े निवेश का मौका मिल जाए।
फिक्स इनकम से नहीं कोई समझौता
अमीर अपनी फिक्स इनकम से समझौता नहीं करते हैं। आमतौर पर फिक्स इनकम का पैसा बॉन्ड में लगा दिया जाता है फिर चाहे रिटर्न कम ही क्यों न मिले।
ढ़ूढने लगे हैं निवेश का दूसरा रास्ता
भारत में आम धारणा है कि रियल इस्टेट में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलता है लेकिन अब बड़े निवेशक इससे निकल रहे हैं हैं। अब उनके पास अच्छा-खासा कैश होने से वह दूसरी जगहों पर निवेश कर पाने की स्थिति में हैं।
इक्विटी मार्केट में बढ़ा है निवेश
दुनिया भर के इक्विटी मार्केट में भले ही उठापटक चल रही है लेकिन पैसे वाले निवेशक इसमें लगातार निवेश कर रहे हैं। रिर्पोट के मुताबिक 2016 की तुलना में 2017 में दक्विटी मार्केट में निवेश बढ़ गया है।
स्टॉक मार्केट और रियल इस्टेट से बना रहे दूरी
बड़े निवेशकों का अब स्टॉक मार्केट, बांड और रियल इस्टेट के अलावा किए जाने वाले निवेश जिसमें अब रुचि नहीं दिखा रहे हैं और यहां से भी पैसा निकालना शुरु कर दिया है और इक्विटी मार्केट में पैसा लगा रहे हैं।
फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरुरी
लेकिन किसी भी ऐसे निवेश में पहले फाइनेशियल एडवाइजर की सलाह जरुर लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार जानकारी न होने की वजह से भी नुकसान की आशंका रहती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications