अगर आप नौकरी छोड़ने के बाद अपने पीएफ के खाते से पैसा नहीं निकालते हैं तो आपको पीएफ की राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देना होगा। आयकर एपलेट ट्राइब्यूनल ने हाल ही में जारी किए अपने ऑर्डर में ये बात कही है।
देना होगा टैक्स
ट्रिब्यूनल के मुताबिक नौकरी छोड़ने के बाद या फिर रिटायर होने के बाद आप पीएफ खाते पर ब्याज दर से जो भी लाभ कमाते हैं उस पर टैक्स देना अनिवार्य होगा। नौकरी चाहे अपनी मर्जी से छोड़ी गई हो या फिर नौकरी से निकाला गया हो, किसी भी हाल में टैक्स देना अनिवार्य रहेगा।
इनकम टैक्स एपेलेट ट्रिब्यूनल का फैसला
इनकम टैक्स एपेलेट ट्रिब्यूनल की बेंगलुरु पीठ ने यह फैसला सुनाया है। एक मामले में सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने साफ किया कि एक बार जब आप नौकरी छोड़ देते हैं, तो उसके बाद पीएफ खाते पर मिलने वाले ब्याज पर आपको टैक्स देना पड़ता है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि यदि कोई रिटायर हो गया है और उसे पीएफ खाते पर ब्याज मिल रहा है तो उसे उस राशि पर टैक्स देना होगा।
3 साल तक मिलता रहेगा ब्याज
आपको बता दें कि साल 2016 में नवंबर में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके मुताबिक नौकरी छोड़ने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति अपना पीएफ निकाल नहीं लेता है या फिर ट्रांसफर नहीं कर देता है, तब तक उसे पीएफ खाते पर ब्याज मिलता रहेगा। यहा ब्याज 3 साल तक मिलता है फिर ब्याज मिलना बंद हो जाता है।
8.65 फीसदी ब्याज
वर्तमान समय में पीएफ खाते पर आपको 8.65 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस वित्त वर्ष के लिए इसी महीने होने वाली बैठक में ब्याज दरें फाइनल की जाएंगी। हालांकि ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद कम ही जताई जा रही हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications