सभी अमीरों वाली ज़िंदगी जीना चाहते हैं ताकि उनकी ज़रूरतें आसानी से पूरी हो जाएं। ऐसी ज़िंदगी पाने के लिए व्यक्ति को रईस घर में पैदा होना चाहिए। परंतु जो लोग ऐसी किस्मत से वंचित रह जाते हैं वो उसे अपनी नौकरी से हासिल करने की कोशिश करते हैं। पर कौन सी हैं वो नौकरी जो आपको ऐसी ज़िंदगी दिला सकती हैं।
उच्च वेतन वाली नौकरी पाना आसान नहीं है। ऐसी नौकरी पाने के लिए व्यक्ति के पास योग्यता एवं उसे अच्छी संस्था से आवश्यक ज्ञान हासिल करना चाहिए। यहां हम आपको भारत की 10 ऐसी नौकरियों की सूची के बारे में बता रहे हैं जिसमें आकर्षक वेतमान दिया जाता है।
1. प्रबंधन पेशेवर (Management professionals)
प्रबंधन पेशेवर किसी भी संगठन की बुनियाद हैं। ये किसी भी संगठन के विशेष कार्यों को संभालते हैं। प्रवेश स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों को कडी मेहनत करनी पडती है। ये पेशेवर क्षेत्र में उच्च स्तर पर पहुंचने पर मोटे वेतन की मांग कर सकते हैं। इनका वेतन
- प्रवेश स्तर पर - 3,00,000 रुपये
- मिड कैरियर में - 25,00,000 रुपये
- अनुभवी - 80,00,000 रुपये
2. निवेश बैंकर्स (Investment Bankers)
निवेश बैंकर कंपनी के लिए पूंजी जुटाते हैं एवं वित्तीय सलाह देते हैं। ये लोग केवल पैसों से खेलते हैं तथा इसलिए इन्हें "मनी मैन" कहते हैं। इनका वेतन
- प्रवेश स्तर पर - 12,00,000 रुपये
- मिड-कैरियर में - 30,00,000 रुपये
- अनुभवी - 50,00,000 से अधिक रुपये
- प्रवेश स्तर पर - 5,50,000 रुपये
- मिड कैरियर में - 12,80,000 रुपये
- अनुभवी - 25,70,000 रुपये
- अनुमानित आय - शुरुआत के स्तर पर प्रतिवर्ष 6 लाख से अधिक
- सामान्य अभ्यासी - 4,80,000 रुपये
- जनरल सर्जन - 8,10,000 रुपये
- चिकित्सा चिकित्सक - 17,00,000 रुपये
- वाणिज्यिक पायलट - 20,00,000 रुपये
- हेलीकॉप्टर पायलट - 18,00,000 रुपये
- विमान रखरखाव इंजीनियर - 9, 80, 000 रुपये
- कॉर्पोरेट वकील - 6,10,000
- वरिष्ठ वकील - 9, 50, 000
- प्रवेश स्तर पर - 1,50,000 रुपए
- मिड कैरियर में - 5,00,000 रुपए
- अनुभवी - 10,00,000 रुपए
- प्रवेश स्तर पर - 3,50,000 रुपये
- मिड कैरियर में - 8,30,000 रुपये
- अनुभवी - 15,50,000
3. चार्टर्ड एकाउंटेंट (Chartered Accountants)
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को बिजनेस और अकाउंटेंसी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। भारत में यह पेशा काफी प्रतिष्ठित है।
4. तेल एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र के पेशेवर )Oil and Natural Gas Sector Professionals)
यह एक मोटी कमाई वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में अच्छी कमाई वाले पेशेवरों में भूविज्ञानी, समुद्री इंजीनियर आदि शामिल हैं। अनुभवी - अन्य सभी भत्तों के साथ 15-20 लाख रुपये कमाते हैं।
5. व्यापार विश्लेषक (Business Analyst)
भारत में बढ़ते व्यवसाय और इन व्यवसायों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा में व्यापार विश्लेषक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस क्षेत्र की कंपनियां, उच्च आईक्यू और तार्किक दिमाग वाले व्यक्तियों को काम पर रखना पसंद करती हैं। व्यवसाय विश्लेषकों को गणितीय अवधारणाओं की अच्छी समझ होनी चाहिए, उन्हें नए तकनीकी प्लेटफार्मों को सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए और उनमें अपनी तीव्र व्यापारी ज्ञान से समस्याओं को समझाने की क्षमता होनी चाहिए।
6. चिकित्सा पेशेवर (Medical Professionals)
यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी मंदी नहीं आती। इस पेशे में व्यक्ति उच्च वेतन के साथ अपने हर पडाव को आसानी से पार करता जाता है।
औसत वेतन:
7. वैमानिकी पेशेवर (Aviation Professionals)
इस क्षेत्र में काम कर रहे पेशेवर अच्छी खासी रकम कमाते हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाले 20 लाख रूपए तक का वेतन पा सकते हैं।
औसत आय:
8. कानून पेशेवर (Law professionals)
अपनी कमाई को बरकरार रखने के लिए कई प्रसिद्ध वकीलों ने अदालतों में न्यायाधीशों के पदों को ठुकराया है। इस पेशे को अपनाने वालों के पास अच्छी शिक्षा, धैर्य और उन्हें अपनी बात कहने में निपुण होना चाहिए। नामी वकील एक केस के लिए भारी रकम मांग सकते हैं।
औसत वेतन:
9. विपणन (Marketing)
विपणन एक कला है। यदि आप इस कला में माहिर हो जाते हैं तो आपका नाम भारत के नामी पेशेवरों की सूची में शामिल हो सकता है। विपणन में गहन ज्ञान आपको किसी कंपनी का सीईओ बना सकता है।
औसत वेतन:
10. आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स (IT and Software Engineers)
यह क्षेत्र कई सालों से अपने पेशेवरों को अच्छा वेतन प्रदान कर रहा है। इस में पैर जमाने के लिए आपको कंप्यूटर और कंप्यूटर भाषा का बहुत अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इस क्षेत्र के पेशेवर सिस्टम के डिजाइन, कार्यान्वयन और प्रबंधन के कामों से जुड़े होते हैं।
औसत वेतन:
अस्वीकरण/डिस्क्लेमर
लेख में दिए गए वेतनमान के आंकड़े अनुमानित हैं, ये वास्तविक आंकड़ों से भिन्न हो सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications