अब EPF क्लेम करना और भी आसान हो गया है। कई तरह के फॉर्म, ऑफिस के चक्कर और महीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब आप घर बैठे पीएफ क्लेम कर सकते हैं। EPFO ने 4 करोड़ से अधिक EPF पेंशन धारकों को ऑनलाइन पीएफ क्लेम करने की सुविधा दी है जिससे आप बिन कहीं गए अपना पीएफ क्लेम कर सकते हैं और पीएफ का पैसा आपके बताए गए अकाउंट में 5 दिन के अंदर आ जाएगा।
UAN पोर्टल पर लॉगिन करें
ईपीएफ क्लेम करने के लिए आपको http://epfindia.gov.in/site_en/ पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने ईपीएफओ की वेबसाइट खुल जाएगी। यहां आपको ऑनलाइन क्लेम का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा, जिसके बाद यूएएन पोर्टल खुल जाएगा। यदि आपको UAN पोर्टल का विकल्प नहीं दिख रहा है तो आप https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ लिंक पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
फार्म डाउनलोड करें
यूएएन पोर्टल पर आपको ऑनलाइन सर्विसेस के विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां आपको फॉर्म 31, 19 और फॉर्म 10C क्लेम करने का विकल्प मिलेगा। यहां क्लिक करने के बाद आप फॉर्म भर कर सबमिट कर दीजिए। ये फॉर्म आप EPFO की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
केवाईसी विवरण भरें
यदि आप फॉर्म नहीं सबमिट कर पा रहे हैं तो सबसे पहले अपनी KYC पूर्ण करें। बिना KYC पूरा किए आप ऑनलाइन EPF क्लेम नहीं कर सकते हैं। KYC पूर्ण करने के लिए आपको मैनेज नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां आपको KYC का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करके अपना KYC पूरा करना होगा।
अपने बैंक का विवरण दर्ज करें
पूरी प्रक्रिया के बाद आपको अपना एकाउंट नंबर देना होगा। मोबाइल नंबर देना होगा साथ ही आधार नंबर, यूएएन नंबर और पैन नंबर आदि भी दर्ज करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको अगले कुछ दिनों में पैसा मिल जाएगा। इसके लिए आप क्लेम स्टेस भी चेक कर सकते हैं। आगे हम बता रहे हैं आपको कि आप घर बैठे अपना पीएफ बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।
कई तरीकों से चेक कर सकते हैं EPF बैलेंस
हाल ही में ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) के लिए मोबाइल एप जारी किया गया है जिसके जरिए ईपीएफ पेंशन धारक अपना बैलेंस आसानी से अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे। वहीं SMS और मिस्डकॉल देकर भी EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आपका यूनिवर्सल एकाउटं नंबर याद होना चाहिए। यदि आपके पास यूएएन नंबर है तो आप अपने मोबाइल में EPF मोबाइल एप डाउनलोड कर लीजिए फिर UAN के जरिए अपना बैलेंस चेक कर लीजिए। आगे पढ़ें किन तरीकों से आप EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल सेवा
EPF जानने के का ये सबसे आसान तरीका है। ना SMS, ना इंटरनेट बस आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्डकॉल करना होगा और आपको आपके EPF बैलेंसे की जानकारी EPFO ने बैलेंस की जानकारी के लिए 01122901406 नंबर जारी किया है जिसपर आपको सिर्फ मिस्डकॉल देना है इसके बाद आपके मोबाइल पर EPF बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी।
SMS के जरिए चेक करें EPF बैलेंस
ईपीएफ ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपना एकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस का चार्ज साधारण एसएमएस जैसा ही रहेगा। एसएमएस करने के लिए आपको अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में EPFOHO UAN टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। बात अगर मिस कॉल सर्विस की करें तो ये सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनका यूएएन नंबर पहले ही एक्टिवेट हो चुका है। जिन ग्राहकों का यूएएन नंबर एक्टिवेट हो चुका है वह 01122901406 पर मिस कॉल देकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए ईपीएफ ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बिना UAN के भी चेक कर सकते हैं EPF बैलेंस
अगर आपके पास UAN नहीं है तो भी आप अपना EPF चेक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपका EPF खाता संख्या क्या है। यह खाता संख्या आपको अपनी पे-स्लिप (सैलरी की रसीद) पर लिखी हुई मिल जाएगी। साइट पर जाकर अपना राज्य चुनें और फिर रीजनल ऑफिस चुनें। ये डीटेल वहां टाइप करने के बाद आपके पास EPF बैलेंस से संबंधित SMS आ जाएगा।
M-सेवा ऐप
आज के दौर में हर व्यक्ति स्मार्ट फोन का प्रयोग कर रहा है। अगर आप भी स्मार्टफोन यूज करते हैं तो EPFO की मोबाइल ऐप M-सेवा का प्रयोग करें। इस सेवा का उपयोग करने के लिए M-सेवा एप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंस्टॉल होना चाहिए। एप पर क्लिक करके आपको अपनी डिटेल देनी होगी बाद में आपको बिना किसी झंझट के EPF बैलेंस की जानकारी मिलती रहेगी।
एक रात का किराया है ₹7.5 लाख, ये है भारत के महंगे होटलों की लिस्ट
ये हैं भारत के फ्री रेस्टोरेंट, पेट भर खाइए, मन करे तो बिल चुकाइए!
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications