यहां पर आपको भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के समय, चार्जेस, कैंसिलेशन को लेकर 2018 में बनाए गए नए नियम के बारे में बताएंगे।
तत्काल रिजर्वेशन सिस्टम को और मज़बूत करने के लिए सरकार ने कई तरीके अपनाए हैं। तत्काल रिजर्वेशन सिस्टम उन लोगों के लिए है जो शॉर्ट नोटिस पर यात्रा करना चाहते हैं। तत्काल टिकट 3465 कंप्यूटराइज्ड पैसेंजर रिजर्वेशन सेंटर्स के द्वारा 10,300 से ज़्यादा रेलवे टिकट काउंटर्स पर बुक किए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे का ई-टिकटिंग सिस्टम है जिससे इंटरनेट के माध्यम से टिकट बुक किए जा सकते हैं।
रेलवे राज्य मंत्री राजेन गोहेन के अनुसार तत्काल रेलवे टिकट बुकिंग स्कीम का कोई गलत फायदा ना उठाए इसके लिए कई तरीके सरकार द्वारा अपनाए गए हैं।
रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर तत्काल का नियम
रेलवे नियम के अनुसार दिन में 10:00-12:00 बजे के बीच तत्काल टिकट बुकिंग खुलने पर एक यूजर आईडी से दो तत्काल टिकट ही बुक करवाए जा सकते हैं। एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से बुक की जा सकती है। इसके अलावा, 10 से 12 बजे के बीच एक आईपी से दो तत्काल टिकट ही बुक करवाए जा सकते हैं।
अब तत्काल के खुलने और एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग के समय टिकटों की एकाधिकार बिक्री रोकने के लिए एजेंट्स को सुबह 8 से 8:30, 10 से 10:30 बजे और 11 से 11:30 बजे टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तत्काल बुकिंग के लिए कड़े नियम
इससे पहले भी रेलवे के द्वारा तत्काल सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कई कदमों उठाने की तैयारी की गई है। फ्रॉड टिकट बुकिंग को रोकने के लिए ऑनलाइन तत्काल बुकिंग में रजिस्ट्रेशन, लॉग इन और बुकिंग पेज पर कैप्चा सुरक्षा पहचान लगाई गई है।
सभी नेट बैंकिंग सिस्टम में पेमेंट करते समय ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को अनिवार्य किया गया है और साथ ही पेमेंट करते समय पेमेंट विंडो पर भी मिनिमम समय निर्धारित किया गया है। तत्काल सिस्टम को मज़बूत करने के लिए ये कुछ कदम उठाए गए हैं।
तत्काल टिकट के चार्जेस
रेलवे के मुताबिक, तत्काल टिकट बुकिंग शुल्क को न्यूनतम और अधिकतम के अनुसार किराया प्रतिशत के रूप में गणना किया जाता है, जैसा कि नीचे आपको बताया गया है।
| Class | Mini Tatkal charges (in Rs.)
| Max Tatkal charges (in Rs.) | Mini distance for charge (in km) |
|---|---|---|---|
| Second (sitting) | 10 | 15 | 100 |
| Sleeper | 100 | 200 | 500 |
| AC Chair Car | 125 | 225 | 250 |
| AC 3 Tier | 300 | 400 | 500 |
| AC 2 Tier | 400 | 500 | 500 |
| Executive | 400 | 500 | 250 |
टिकट रिफ़ंड/कैंसिल कराने के नियम
तत्काल स्कीम का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए, खास मामलों को छोड़कर किसी कंफर्म टिकट पर कोई रिफ़ंड नहीं दिया जाएगा। तत्काल कोटे में बुक टिकट के किराये और तत्काल चार्जेज का रिफ़ंड इन खास स्थितियों में ही हो सकता है;
1) यदि ट्रेन अपनी शुरुआत होने वाली जगह पर 3 घंटे से ज़्यादा लेट है, लेकिन अगर बोर्डिंग कहीं और से कर रहे हैं तो यह लागू नहीं।
2) यानि ट्रेन किसी बदले हुये रूट से जा रही है और यात्री उस रूट से यात्रा नहीं करना चाह रहा है।
3) यदि ट्रेन किसी बदले हुये रूट से जा रही है और यात्री का बोर्डिंग स्टेशन उस मार्ग पर नहीं पड़ रहा है।
4) यदि कोच नहीं लगा है और यात्री उस क्लास में यात्रा नहीं कर पा रहा है।
5) यदि यात्री को निचली क्लास मिली है और वह यात्रा नहीं करना चाहता है।
यदि यात्री निचली क्लास में यात्रा करता है तो किराये और तत्काल चार्जेज का जो अंतर है वह उसको रिफ़ंड मिलेगा।
RAC/वेटिंग लिस्ट तत्काल टिकट का कैंसिलेशन
यदि आरएसी/वेटिंग लिस्ट वाला तत्काल टिकट चार्ट बनाते समय टिकट कंफर्म कर दिया जाता है तो उसे कंफर्म माना जाएगा, वह कैंसिल नहीं होगा। आरएसी/वेट लिस्ट वाले टिकट में क्लर्केज काटकर किराया रिफ़ंड हो जाता है बशर्ते ट्रेन के निकलने से 30 मिनट पहले कैंसिल किया गया हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications