आधार ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए इनकम टैक्स रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन कैसे किया जा सकता है यहां पर आपको बताएंगे।

इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर यूनिक आइडेंडिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर आधार ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए ई-वेरिफिकेशन की आसान प्रक्रिया को बताया है। यूआईडीएआई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि 12 अंकों के आधार नंबर का उपयोग करते हुए आप आईटीआर फाइल के ई-सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। आपको बता दें कि अब तक 16.65 करोड़ लोगों ने आधार से अपने पैन कार्ड का सत्यापन करा लिया है। अब ये लोग आधार ओटीपी के माध्यम से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भी तुरंत ही वेरिफाई कर सकते हैं।
आधार का उपयोग करते हुए इनकम टैक्स रिटर्न के ई-वेरिफिकेशन की आसान प्रक्रिया पढ़ें यहां पर-
1-सबसे पहले आपको इनकम टैक्स रिटर्न की ई-फाइल की वेबसाइट पर जाना होगा।
2- इसके बाद वेबसाइट के बाएं तरफ दिए गए मेन्यू में से आपको आधार लिंक पर क्लिक करना होगा।
3-यहां पर अब आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर, नाम और पता आधार कार्ड में दिए अनुसार भरना होगा।
4-लिंक आधार पर क्लिक करें। आपका आधार, पैन से लिंक हो जाएगा सत्यापन के बाद।
5-अब, इनकम टैक्स की वेबसाइट से अपना आईटीआर अपलोड करें।
6-'मैं अपने रिटर्न के ई-वेरिफिकेशन के लिए आधार ओटीपी जनरेट करना चाहता हूं' पर क्लिक करें।
7-इस पर क्लिक करने के बाद आधार से रजिस्टर्ड आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, जो कि सिर्फ 10 मिनट के लिए वैद्य होगा।
8-ओटीपी को इंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
9-ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा जिसमें लिखा होगा 'रिटर्न सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुका है' अब आपको एकनॉलेजमेंट को डाउनलोड करना होगा।
10- यह एकनॉलेजमेंट आपके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। इस तरह से आपके ई-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications