केंद्र सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए कुछ राहत भरे रिफॉर्म्स की घोषणा की है। केंद्र सरकार का मकसद है कि एविएशन सेक्टर में विमानन कंपनियों की मनमानी खत्म हो और यात्रियों को ज्यादा लाभ मिलें। मंगलवार को इसी क्रम में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए कुछ जरूरी सौगातों की घोषणा की।
96 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर कोई चार्ज नहीं
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत हवाई टिकट कैंसिल करने पर मिली है। नए बदलावों में ये घोषणा की गई है कि, फ्लाइट बुकिंग के बाद 24 घंटे का लॉकइन टाइम होगा, इसके बाद फ्लाइट के समय से 96 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर किसी तरह का टिकट कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा।
24 घंटे के अंदर नि:शुल्क सही कर सकते हैं नाम-पते की गड़बड़ी
इसके अलावा अगर आपके टिकट में नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत दर्ज हो गया है तो उसे आप 24 घंटे के अंदर बिना किसी शुल्क के बदल सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। मंत्री ने ये भी बताया कि यदि टिकट कैंसिलेशन पर चार्ज लगता है तो वह बेसिक फेयर और फ्यूल सर्जचार्ज के जोड़ से अधिक नहीं हो सकता है।
यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल
जयंत सिन्हा ने कहा कि यदि एयरलाइन्स कंपनियों की गलती की वजह से फ्लाइट देर होती है तो उन्हें यात्रियों को इसका हर्जाना देना होगा। यदि फ्लाइट अगले दिन तक के लिए देर होती है तो बिना किसी अतिरिक्त चार्ज लिए यात्रियों के होटल में रुकने का प्रबंध करना होगा।
फ्लाइट कैंसिल होने पर मिलेंगे दो विकल्प
यदि यात्रियों को 2 सप्ताह से कम और यात्रा के 24 घंटे पहले तक फ्लाइट कैंसल होने की सूचना दी जाती है तो एयरलाइन कंपनी को पुराने शेड्यूल के मुताबिक 2 घंटे के भीतर दूसरे फ्लाइट या टिकट रिफंड की सुविधा देनी होगी। यह यात्री के ऊपर निर्भर होगा कि वह क्या चुनता है।
फ्लाइट देर होने पर यात्रियों को मिलेगा जुर्माना
यदि एक यात्री तीन घंटे से अधिक देरी की वजह से कनेक्टिंग फ्लाइट मिस करता है तो एयरलाइन कंपनी 5 हजार रुपये हर्जाना देगा। यदि यह देरी 4-12 घंटे होती है तो 10,000 रुपये और 12 घंटे से अधिक की देरी की स्थिति में 20,000 रुपये देना होगा।
विमानन कंपनियों को इसे लागू करना होगा नया नियम
नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि इस चार्टर के कानून बन जाते ही विमानन कंपनियों को इसे लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी कैंसिलेशन टिकट में मामूली रकम वापसी पर होती है जिससे अब उन्हें राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications