यहां पर आपको ऐसे 4 एंड्रॉयड एप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप तुरंत लोन प्राप्त कर सकते हैं।
भारत में भी कई ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई हैं जिससे आपका जीवन काफी सरल हो गया है। चाहे फिर वो बिजनेस से संबंधित हो या लोन या फिर फाइनेंस से जुड़ा कोई काम हो, फटाफट आप ये सारे काम अब झट से कर सकते हैं। लोन लेने के लिए आपको न जाने बैंक के कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं, साथ ही लोन लेने की प्रक्रिया भी इतनी लंबी हो जाती है कि लोने लेने वाले व्यक्ति के लिए इतना समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। तो आज आपको हम ऐसे की कुछ एप के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप आसानी से और कम समय में लोन प्राप्त कर सकते हैं।
PaySense
PaySense एक ऐसा एप है जो कि आपको आपातकालीन चिकित्सा से लेकर स्मॉर्टफोन खरीदने तक के लिए लोन उपलब्ध करवाती है। एप की शर्तों के अुनसार आवेदक वेतनभोगी कर्मचारी होना चाहिए और वो बैंक अकाउंट में प्रतिमाह 15 हजार रुपए सैलरी पाता हो। आवेदक की उम्र सीमा 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। अन्य शर्तों के साथ यह एप आपको 3 से 4 वर्किंग डे के भीतर राशि मुहैया करवाने का वादा करता है। एप के बाकी नियम आप प्ले स्टोर पर जाकर डानलोड करने से पहले या बाद में पढ़ सकते हैं। इस एप की एक और खास बात यह है कि पेसेंस एप का करार नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (NBFc) IIFL से है।
mPokket
mPokket एप छात्रों के लिए मिलने वाले लोन के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है। इस एप से लोन प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इंस्टॉल होते ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें जिसके लिए आपको आधार नंबर की जरुरत होगी। इसके बाद आप जितने पैसों के लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने दस्तावेज तैयार रखने होंगे। यह एप छात्रों को उनकी जरुरत में पेटीएम में कर्ज की राशि पहुंचाने का दावा करता है।
CASHe-Intant Personal Loans
इस एप की मदद से आप 2 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यदि आपके पास सारे दस्तावेज हैं तो कुछ पलों में ही आपका लोन अप्रूव हो जाएगा। इस एप को अब तक 5 लाख रुपए से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर चुके हैं। यह एप NBFc से संबंद्ध भानिक्स फाइनेंस एण्ड इनवेस्टमेंट से लोन दिलाता है।
Upwards Quick Loan
यह एप आपको 15,000 से 50,000 रुपए तक का लोन दिलाने का दावा करता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर में 4 रेटिंग भी प्राप्त है। यह दोपहिया वाहन खरीदने, मेडिकल इमरर्जेंसी और घर बनाने जैसे खर्चों के लिए कर्ज मुहैया करवाता है। यह कंपनी NBFc से संबद्ध बजरंग इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए योग्य आवेदकों को लोन के तौर पर पैसा देती है। खास बात यह है कि इस एप से मिलने वाले लोन पर आपको ज्यादा ब्याज भी नहीं देनी पड़ती।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications