अब आपको बीमा क्लेम लेने के लिए कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए अब सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के जरिए आप न केवल क्लेम के कागजात अपलोड कर सकेंगे ब्लकि भुगतान
अब आपको बीमा क्लेम लेने के लिए कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए अब सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के जरिए आप न केवल क्लेम के कागजात अपलोड कर सकेंगे ब्लकि भुगतान भी इसी के जरिए पास हो जाएगा। देश में पहली बार इस तरह की सुविधा को निजी बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू किया है।
एक मैसेज पर क्लेम का निपटारा
ग्राहकों को क्लेम लेने के लिए कंपनी द्वारा उनकी वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर मैसेज करना होगा। जैसे ही ग्राहक मैसेज करेगा, उसके तुरंत बाद कंपनी का एक ग्राहक सेवा अधिकारी संपर्क करेगा और मैसेज के जरिए एक लिंक को शेयर करेगा। वहीं क्लेम टीम द्वारा साझा किए गए लिंक पर सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
कंपनी व्हाट्सएप पर देगी फैसला
दस्तावेज को प्रोसेस करने के बाद कंपनी अपने ग्राहक को व्हाट्सएप पर ही फैसला भेजेगी, कि उसने कितना पेमेंट किया है या नहीं किया है। क्लेम की राशि को ग्राहक के खाते में सीधे जमा कर दिया जाएगा।
यह होगा फायदा
इसका फायदा सबसे ज्यादा ऐसे ग्राहकों को होगा, जिनके पास बीमा ऑफिस में जाने का समय नहीं है। वो अपनी सुविधानुसार घर या फिर ऑफिस से ही क्लेम के दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और क्लेम प्रोसेस होने की जानकारी भी मिल जाएगी।
भारती एक्सा की नई पहल
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ विकास सेठ का कहना हैं कि बीमाधारक के नॉमिनी या नामित व्यक्ति को अपना दावा करने के लिए कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजना होगा। जिसके बाद कंपनी की टीम दावा करने वाले से संपर्क करेंगे और तुरंत जवाब देंगे।
नॉमिनी को आवश्यक कागजात अपलोड करना अनिवार्य
कंपनी की क्लेम टीम की ओर से दिए गए लिंक पर नॉमिनी को आवश्यक कागजात अपलोड करने होंगे। इसके बाद क्लेम कितने दिन में दिया जाएगा या क्लेम बनता है या नहीं इसकी जानकारी कंपनी की टीम व्हाट्सएप के जरिए नॉमिनी को उपलब्ध करा देगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications