हेल्थ इंश्योरेंस की बात आती हैं तो सावधानियां बरतनी पड़ती है। काफी सोच-समझकर फैसला लेना पड़ता है।
हेल्थ इंश्योरेंस की बात आती हैं तो सावधानियां बरतनी पड़ती है। काफी सोच-समझकर फैसला लेना पड़ता है। वहीं जब बात कैंसर की आती है तो और ज्यादा सोच विचार करना होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस अब आपको कैंसर केयर प्लान खरीदने का मौका दे रही है।
जी हां आप मात्र 13 रुपये के डेली खर्च पर 20 लाख रुपये का कैंसर केयर प्लान खरीद सकते है। इस प्लान के तहत हर साल शुरुआती स्टेज में कैंसर डिटेक्ट होने पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त पैसा मिल जाता है। इसके अलावा प्लान के तहत हर साल शुरुआती सम इंश्योर्ड 10 फीसदी बढ़ता जाता है। 18 साल से 65 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति इस प्लान को खरीद सकता है।
प्रीमियम कितना आयेगा
बता दें कि अगर कोई 36 साल का व्यक्ति 20 साल के लिए कैंसर केयर प्लान के सिल्वर ऑप्शन के तहत 20 लाख रुपए का कवर लेता है। तो उसके लिए सालाना प्रीमियम लगभग 4,500 रुपए होगा। बता दें कि इसमें टैक्स भी शामिल है। यानी इसके लिए आपका डेली का खर्च लगभग 13 रुपए का आएगा। यह प्रीमियम उन लोगों के लिए है जो स्मोकिंग नहीं करते हैं। अगर आप स्मोकिंग करते हैं आपके लिए सालाना प्रीमियम बढ़ जाएगा।
वेटिंग पीरियड में नहीं मिलेगा फायदा
बता दें कि प्लान के तहत अगर वेटिंग पीरियड में कैंसर का पता चलता है या कैंसर के लक्षण सामने आते हैं तो इस प्लान के तहत किसी भी बेनेफिट का भुगतान नहीं किया जायेगा।
बेनेफिट ज्यादा सिल्वर ऑप्शन में
कैंसर केयर प्लान के सिल्वर ऑप्शन के तहत कैंसर डायग्नोस होने पर आपको एकमुश्त रकम मिलेगी। अगर आपको शुरुआती स्टेज में कैंसर डिटेक्ट होता है तो आपको कुल सम इन्श्योर्ड का 25 फीसदी एकमुश्त रकम के तौर पर मिल जाएगा।
अगर कैंसर एडवांस स्टेज में पता चलता है तो सम इन्योर्ड का 100 फीसदी तक एक मुश्त रकम के तौर पर मिल जाएगा। अगर शुरुआती स्टेज में कैंसर डिटेक्ट होता है तो क्लेम करने पर अगले 3 पॉलिसी वर्ष के लिए प्रीमियम माफ हो जाएगा।
इनकम बेनेफिट चाहिए तो प्लेटिनम ऑप्शन ले
वहीं अगर आप कैंसर केयर प्लान के प्रीमियम ऑप्शन में एडवांस स्टेज में कैंसर डिटेक्ट होने पर अगले 5 साल तक इनकम बेनेफिट का ऑप्शन भी मिलता है। गोल्ड और प्लेटिनम ऑप्शन के तहत सम इन्श्योर्ड हर साल 10 फीसदी तक बढ़ता जाता है।
यह तब तक बढ़ता है जब तब कि बढ़ा हुआ सम इन्श्योर्ड शुरुआती सम इन्श्योर्ड का 200 फीसदी तक नहीं हो जाता है या कोई क्लेम किया जाए। गोल्ड और प्लेटिनम ऑप्शन में ज्यादा प्रीमियम देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications