लोगो को अक्सर इस बात की सही जानकारी नहीं होती हैं कि पीएफ (PF) का पैसा कब और कैसे निकाला जाता है।
नई दिल्ली: लोगो को अक्सर इस बात की सही जानकारी नहीं होती हैं कि पीएफ (PF) का पैसा कब और कैसे निकाला जाता है। कई बार ऐसा होता है कि इमरजेंसी (Emergency) में लोगों को पैसे की आवश्यकता होती है उनके पीएफ अकाउंट (PF account) में पैसा भी होता है, लेकिन जानकारी न होने के आभाव में वो अपनी PF राशि नहीं निकाल पाते हैं। जानकारी दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee provident fund organization) (ईपीएफओ) की भविष्य निधि (Provident Fund) जमा की निकासी के लिए ऑनलाइन सुविधा मौजूद है। ऑनलाइन सुविधा (Online facility) का लाभ पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों को मिल रहा है। इस बात से अवगत करा दें कि पीएफ की राशि को एमरजेंसी की स्थिति में निकाला जा सकता है। कुछ परिस्थितियों में आप पीएफ (PF) का पूरा हिस्सा निकाल सकते हैं और कुछ में पीएफ के कुल पैसे का एक निश्चित हिस्सा (Fixed share) ही निकाला जा सकता है। आइए जानते हैं कौन सी परिस्थितियां, जिनमें पीएफ की राशि को निकाला जा सकता है।
एजुकेशन/ शादी-
वहीं जब आप अपनी या भाई-बहन की या फिर अपने बच्चों की शादी (Marriage) के लिए पीएफ की राशि (Amount of pf) को निकाला जा सकता है। आप अपनी पढ़ाई या फिर बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पीएफ की राशि (PF amount) को निकाल सकते हैं। हालांकि ध्यान दें कि इसके लिए कम से कम 7 साल की नौकरी हो जानी चाहिए। संबंधित कारण का सबूत आपको देना होगा। दूसरी ओर एजुकेशन (Education) के मामले में आपको अपने एम्प्लायर के द्वारा फॉर्म 31 के तहत आवेदन करना होता है। आप पीएफ (PF) निकालने की तारीख तक कुल जमा का 50 प्रतिशत पीएफ ही निकाल सकते हैं।
मेडिकल ट्रीटमेंट-
सबसे पहले आप अपने, पत्नी के, बच्चों के या फिर माता-पिता के इलाज के लिए भी पीएफ withdraw कर सकते हैं। इस स्थिति में आप कभी भी पीएफ विद्ड्रॉ कर सकते हैं यानी ये आवश्यक नहीं है कि आपकी सर्विस (Service) कितने समय की हुई है। हालांकि इसके लिए एक महीने या उससे अधिक तक अस्पताल में भर्ती होने का सबूत देना होता है। इसके साथ ही इस समय के लिए इंप्लॉयर के द्वारा अप्रूव लीव सर्टिफिकेट (Leaving certificate) भी देना होता है। जानकारी दें कि मेडिकल ट्रीटमेंट (Medical treatment) के लिए कोई भी व्यक्ति अपनी सैलरी का 6 गुना या फिर पूरा पीएफ (PF) का पैसा, जो भी कम हो, निकाल सकता है।
जमीन खरीदने के लिए
जब आप प्लॉट (Plot) खरीदने के लिए पीएफ का पैसा इस्तेमाल करने के लिए आपका कार्यकाल 5 साल पूरा होना चाहिए। वहीं प्लॉट आपके, आपकी पत्नी के या दोनों के नाम पर रजिस्टर्ड (Registered) होना चाहिए। प्लॉट या प्रॉपर्टी (Plot or property) किसी प्रकार के विवाद में फंसी नहीं होनी चाहिए और न ही उस पर कोई कानूनी कार्रवाई चल रही होनी चाहिए। प्लॉट खरीदने के लिए कोई भी व्यक्ति अपनी सैलरी का अधिकतम 24 गुना तक पीएफ का पैसा (Pf money) निकाल सकता है। वहीं इस तरह की स्थिति में आप अपनी नौकरी के कुल समय में सिर्फ एक ही बार पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं।
प्री-रिटायरमेंट
इसके लिए आपकी उम्र 54 वर्ष होनी चाहिए। इस स्थिति में आप कुल पीएफ बैलेंस (PF Balance) में से 90प्रतिशत तक की रकम निकल सकते हैं, लेकिन यह विद्ड्रॉ सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है।
इस बात से भी अवगत करा दें कि अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहतें हैं तो यह भी काफी आसान प्रक्रिया है।
ऐसे करना होगा आवेदन ऑनलाइन आवेदन
ईपीएफओ (EPFO) की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। अपना यूएएन (UAN) नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें। मैनेज (Manage) पर क्लिक करें। केवाईसी (KYC) ऑप्शन पर सारी जानकारी चेक कर लें। ऑनलाइन सर्विस (Online Services) पर क्लिक करें। एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा। इसमें से क्लेम (Claim) पर क्लिक करें। अपने क्लेम फॉर्म को सबमिट करने के लिए Proceed For Online Claim पर क्लिक करें।
पीएफ से निकाल सकते हैं एडवांस
‘I Want To Apply For' में जाएं। इसमें से full EPF Settlement, EPF Part withdrawal (loan/advance) या pension withdrawal के ऑप्शन का चुनाव करें। इसे भरने के करीब 5 से 10 दिन में ईपीएफओ पर रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के जरिए भी मिल जाएगी। अगर आपका ईपीएफ खाता आधार से लिंक है तो ही आप ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications