नई दिल्ली। आमतौर पर लोग अपने यूटिलिटी बिल (Utility bill) सीधे जमा कर देते हैं, लेकिन अगर थोड़ा समझदारी दिखाएं तो उन्हें बिल के बराबर की राशि वापस मिल सकती है। देश का सबसे बड़ा पेमेंंट ऐप पेटीएम (Paytm) यह सुविधा दे रहा है। पेटीएम (Paytm) हर घंटे बिजली का बिल पेमेंट पर 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर दे रहा है। इस ऑफर में हर घंटे में एक लकी ग्राहक को पेटीएम (Paytm) बिजली बिल पेमेंट्स पर 100 प्रतिशत तक का कैशबैक (Cashback) मिल सकता है।

कितनी है ऑफर में लिमिट
पेटीएम (Paytm) के इस ऑफर में हालांकि एक लिमिट है। इसके तहत अधिकतम कैशबैक 1000 रुपये तक ही पाया जा सकता है। जो लोग पेटीएम (Paytm) से बिजली का बिल (electricity bill) भरना चाहते हैं उन्हें कोड के रूप में BILLPAY का इस्तेमाल करना होगा। पेटीएम (Paytm) से ग्राहक बिजली के बिल के अलावा गैस, पानी के अलावा मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने जैसी सेवा का भी लाभ ले सकते हैं।
50 रुपये का पक्का कैशबैक ऑफर भी
पेटीएम (Paytm) पर इस सुविधा का फायदा अधिकतम 3 बार उठाया जा सकता है। लेकिन इसमें 1000 रुपये तक के कैशबैक में कितना मिलेगा यह तय नहीं होता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कैशबैक पक्का मिले तो प्रोमो कोड POEWR का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कोड का इस्तेमाल करने वालों को 50 रुपये का कैशबैक मिलता है। हालांकि यह केवल इलेक्ट्रिसिटी मीटर रिचार्ज पर ही मिलता है।
पेटीएम (Paytm) पर अन्य ऑफर
पेटीएम (Paytm) पर गैस का बिल (gas bill) जमा करने पर भी हर घंटे 100 फीसदी कैशबैक पाया जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को प्रोमो कोड PAYGAS का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि इस ऑफर में अधिकतम 500 रुपये तक का ही कैशबैक मिलता है। ऐसा ही ऑफर पानी का बिल (water bill) भरने के लिए भी है। यहां पर हर घंटे 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके लिए ग्राहक को प्रोमो कोड PAYWATER लिखना होगा। इस ऑफर के तहत अधिकतम 1,000 रुपये का कैशबैक पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Airtel ने इन 3 प्लान में अब मिलेगा अतिरिक्त डेटा, जानिए अन्य फायदे भी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications