नई दिल्ली। इनकम टैक्स बचाने के लिए अक्सर लोग मकान के किराए की रसीद फर्जी लगा देते हैं। लेकिन अब इनकम टैक्स विभाग ने इसे पकड़ने का प्लान तैयार कर लिया है। ऐसे में जरूरी है कि अगर मकान का किराया नहीं देते हैं तो ऐसी रसीद लगा कर इनकम टैक्स की छूट न लें, नहीं तो दिक्कतों में फंस सकते हैं।

इस साल होगी सख्ती
इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष से इस पर सख्ती कारने का फैसला किया है। इनकम टैक्स विभाग को लगता है कि देश में बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स बचाने के लिए फर्जी किराए के मकान की स्लिप का इस्तेमाल हो रहा है।
नए आईटीआर फॉर्म में हुआ है बदलाव
इनकम टैक्स विभाग ने नए आईटीआर फार्म जारी किए हैं। इन फार्म में नई तकनीकी अपनाने की वजह से फर्जी मकान के किराये रसीद लगाने वाले पकड़े जाएंगे। इनकम टैक्स विभाग ने इन नए आईटीआर फार्म और फार्म-16 को इस तरह संशोधित किया है कि जिसमें गलत दस्तावेज लगाने वालों की कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया से पहचान हो जाएगी। इस प्रक्रिया में जिन लोगों के आईटीआर में गड़बड़ी मिलेगी, उनको नोटिस दिया जाएगा। इन नोटिस का जबाव आसान नहीं होगा, और फर्जी घर के किराए की स्लिप लगाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस नियम का लोग उठाते हैं फायदा
इनकम टैक्स विभाग के अनुसार कुछ लोग घर होने के बावजूद मकान के किराए की रसीद का इस्तेमाल कर टैक्स चोरी करते हैं। अभी नियम है कि 1 लाख के सालाना मकान के किराए पर मकान मालिक के पैन का डिटेल देना जरूरी नहीं है। लोग इनकम टैक्स के इसी नियम का फायदा उठाते हैं।
यह भी पढ़ें : ITR भरने में देरी पर जानें क्या होगा आपके साथ, रहें सतर्क
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications