दिवाली के खास बिजनेस आयडिया आपको यहां पर बताएंगे।
यदि आप भी बिजनेस शुरु करने का सोच रहे हैं तो आपको यहां पर बिजनेस आयडिया बता रहे हैं। त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है अलग-अलग धर्म और जाति के लोगों के अलग-अलग त्योहार पूरे महीने चलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बिजनेस करने के शौकीन हैं और कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो आपको हम बताएंगे कैसे स्माल बिजनेस आइडिया आपको बड़े-बड़े फायदे दे सकते हैं।
फेस्टिवल सीजन में कम पैसे में छोटा बिजनेस शुरु करके लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। त्योहारों में भी सबसे खास होता है दिवाली का त्योहार, इस अवसर पर कई तरह के कारोबार कर सकते हैं जिससे आपकी लाखों की कमाई भी हो सकती है।
पटाखे का बिजनेस
फेस्टिव टाइम में पटाखे बेचकर लाखों कमाया जा सकता है। भले ही दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने इस दीवाली पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन अन्य राज्यों में अभी भी पटाखे खरीदने और बेचने की अनुमति है। अगर आप 100 किलो से 600 किलो तक का र्स्पाकल के अलावा आवाज वाले पटाखे बेचना चाहते हैं तो राज्य की पुलिस से टेंपररी लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस के लिए फॉर्म पुलिस की वेबसाइट से मिल जाएगा। यह लाइसेंस डिस्ट्रिक डेप्युटी कमिश्नर जारी करता है। टेपरेरी लाइसेंस मिलने पर आप चाइनीज और भारतीय कंपनियों के पटाखे बेच सकते हैं। साथ ही आपको सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा।
सजावटी लाइट्स का बिजनेस
दिवाली के समय चाइनीज लाइटिंग की सेल सबसे ज्यादा होती है। फेस्टिव टाइम में डेकोरेटिव लाइटिंग बेचने का काम 10,000 रुपए के इन्वेस्टमेंट से शुरु किया जा सकता है। दिल्ली के थोक मार्केट सदर बाजार के थोक कारोबारियों से चाइनीज लाइटिंग और साथ ही भारतीय लाइटिंग खरीदी जा सकती हैं। इन पर रीटेलर को 25 से 30 फीसदी का मार्जिन मिल जाता है। सदर बाजार में एक ही तरह की लाइटिंग के मिनिमम 10 पीस मिलते हैं।
बेकरी का सामान बेचकर
दिवाली के समय मिठाइयां, चॉकलेट, फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक के डब्बे सबसे ज्यादा बिकते हैं। दिवाली से एक सप्ताह पहले ही ज्यादातर दुकानदार शॉप के बाहर दुकानों पर इन गिफ्ट आइटमों को बेचना शुरु कर देते हैं। कॉरपोरेट कंपनियां भी कर्मचारियों के लिए ये गिफ्ट खरीदती हैं।
बीकानेर, हल्दीराम, प्रियागोल्ड, पेप्सी, कोका-कोला, फ्रूटी, चॉकलेट कंपनियों फेस्टिव पैक निकालती हैं। ऐसे में अभी ये कारोबार शुरु कर भईया दूज तक ये कारोबार कर सकते हैं।
ड्राइ फ्रूट के डेकोरेटिव पैक
दिल्ली सदर बाजार से सजावटी ड्राइ्र फ्रूट के डब्बे और खारी बावली से ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते हैं। इन डिब्बों में थोड़े-थोड़े ड्राई फ्रूट भरकर बाजार या अपनी लोकल मार्केट में बेचे जा सकते हैं। त्योहार के समय में डेकोरेटिव ड्राई फ्रूट्स के डब्बे सबसे ज्यादा बिकते हैं।
पूजा के सामान का व्यापार
दिवाली के समय में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, डेकोरेटिव कैंडल्स, लक्ष्मीजी के पैर, झालर, कैंडल , रंगोली, सजावटी दीए, कैंडल की सेल पीक पर होती है। दिवाली के दो दिन पहले रीटेलर इन्हें मंहगे दाम पर बेचते हैं। त्योहार के समय इन प्रोडक्ट को बेचकर कारोबारी 20-25 फीसदी का प्रॉफिट कमा सकते हैं। ये कारोबार 5,000 रुपए के निवेश से शुरु किया जा सकता है। दुकान लगाने के लिए लाइसेंस की जरुरत भी नहीं होती है।
गिफ्ट पैक का सामान बेचना
आप गिफ्ट पैक बना भी सकते हैं या फिर थोक में खरीद कर इसे अपने शहर में बेच भी सकते हैं। वैसे तो गिफ्ट पैक के सामान की जरुरत हर समय ही होती है लेकिन त्योहारों के मौकों पर इसकी खास जरुरत होती है। तो यदि आप अभी से यह बिजनेस शुरु करते हैं तो आपके लिए पैसा कमाने का यह एक अच्छा मौका होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications