यहां पर आपको पीएफ का पैसा बढ़ाने का नियम बताएंगे।
यदि आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपका पीएफ खाता जरुर होगा। पीएफ खाता एक तरह से एक रिटायरमेंट की सेविंग है जो कि भविष्य में काम आती है। पीएफ पर सालाना 8.65 प्रतिशत ब्याज दर मिलता है। आपको बता दें कि पिछले वित्त वर्ष का ब्याज इस साल थोड़ा देरी से आया है। दिवाली से पहले सभी पीएफ अकाउंट होल्डर्स का पैसा उनके खाते में आ जाएगा। तो वहीं कुछ लोगों का ब्याज तो आना भी शुरु हो गया है।
यदि आप लंबे समय तक अपने पीएफ खाते में पैसे जमा रखते हैं तो आपके पास अच्छी खासा अमाउंट जमा हो जाती है। लेकिन, आप क्या जानते हैं कि आप अपने इस पैसे को डबल भी कर सकते हैं। चलिए तो हम आपको बतातें है कि किस तरह से आप ऐसा कर सकते हैं।
पीएफ में मिलती है इतनी ब्याज
ईपीएफ एक्ट 1952 के अनुसार, जिस भी व्यक्ति का पीएफ उकाउंट है उसका सैलरी का 12 प्रतिशत हिस्सा पीएफ के तौर पर जमा होता है। ऐसे ही कंपनी भी 12 फीसदी हिस्सा इसमें जमा करती है। इसमें से 8.33 प्रतिशत भाग कर्मचारी के पीएफ खाते में जाता है और बाकी 3.67 प्रति पेंशन के तौर पर जमा हो जाता है।
वॉलेंट्री पीएफ ऑप्शन का इस्तेमाल
अपने पीएफ के पैसे में जो 12 फीसदी का कंट्रीब्यूशन कर रहे हैं उसे बढ़ाने से आपके पीएफ का पैसा दोगुना हो जाएगा। आप 12 प्रतिशत की जगह इसे बढ़ाकर 25 से 30 प्रतिशत तक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको वॉलेंट्री पीएफ ऑप्शन का इस्तेमाल करना होगा। इस ऑप्शन के इस्तेमाल से आप अपनी बेसिक सैलरी का 100 प्रतिशत तक पीएफ कंट्रीब्यूशन बढ़ा सकते हैं। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि कंपनी भी इसमें अपना कंट्रीब्यूशन बढ़ाए। ऐसा करने से आपको रिटायरमेंट के बाद पीएफ का ज्यादा पैसा मिलेगा।
पीएफ का पैसा निकालने से बचें
ऐसे में पीएफ का पैसा ज्यादा बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप इसमें गैप ना आने दें। मतलब जब आप भी अपनी नौकरी बदलें तो इस पीएम का पैसा निकाले नहीं बल्कि उसे ट्रांसफर करें। क्योंकि, अगर आपने पीएफ का पैसा निकाल लिया तो आप जिस कंपनी में जाएंगे, वह आपका नया पीएफ खाता खुल जाएगा। ऐसे में आपके नए खाते में नए तरीके से कंट्रीब्यूशन शुरू होगा। मनी ट्रांसफर करने से पुराने खाते में कंट्रीब्यूशन में ही आगे का कंट्रीब्यूशन जारी रहेगा। इससे फायदा यह होगा कि आपका पीएएफ फंड बना रहेगा।
पीएफ के लिए ईपीएफओ का नियम
EPFO के नियमों के अनुसार, आप बच्चों की शादी, पढ़ाई, मेडिकल जरूरतों और घर खरीदने के लिए अपना पीएफ का पैसा काट सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपका ही नुकसान होता है। आप इन जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई और विकल्प तलाश सकते हैं। जैसे की होम लोन, एजुकेशन लोन या पर्सनल लोन के बारे में भी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications