आपको पीपीएफ, एनएससी, सुकन्या समृद्धि एवं अन्य छोटी बचत योजनाओं की वर्तमान ब्याज दरों के बारे में बताएंगे।
सरकार ने पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि खाता, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों को 1 अक्टूबर से दिसंबर तिमाही तक अपरिवर्तित रखा है। PPF सहित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को तिमाही आधार पर संशोधित किया जाता है। इसलिए पीपीएफ और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या एनएससी अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए सालाना 7.9% ब्याज दर हासिल करते रहेंगे।
1 अप्रैल 2016 से ब्याज दरों में हो रही कटौती
आपको बता दें कि इसके पहले जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत की कटौती की गई थी। तिमाही आधार पर ब्याज दर तय करने की परंपरा 1 अप्रैल 2016 से चल रही है। स्माल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दरें गवर्नमेंट सेक्योरिटीज (G-Sec) की यील्ड से लिंक हैं।
आगे आपको विभिन्न छोटी बचत योजनाओं में मिलने वाली ब्याज दर के बारे में बताएंगे।
टाइम डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 साल से 5 साल तक निवेश की सुविधा है। इसमें 6.9 प्रतिशत से 7.7 प्रतिशत तक रिटर्न मिल रहा है।
- 1 वर्ष की जमा राशि: 6.9%
- 2 साल की जमा राशि: 6.9%
- 3 साल की जमा राशि: 6.9%
- 5 साल की जमा राशि: 7.7%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर मिलने वाली ब्याज दर
एनएससी पर 7.9 प्रतिशत का सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। NSC में निवेश किसी भी पोस्ट ऑफिस जहां पर सेविंग खाता खोलने की सुविधा हो सकती है वहां से कर सकते हैं। NSC स्कीम के तहत निवेश की कुल अवधि 5 साल की है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं है। साथ ही इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। हालाँकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है।
पीपीएफ पर ब्याज दर
बात करें पीपीएफ की तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश पर 7.9 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। यह खाता 100 रुपए से खोला जा सकता है। तो वहीं एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपए तक मैक्सिमम डिपॉजिट हो सकता है। इसकी मेच्योरिटी की अवधि 15 वर्ष है।
किसान विकास पत्र पर ब्याज दर
किसान विकास पत्र पर सालाना 7.6 प्रतिशत ब्याज दर है। यह एक तरह का सर्टिफिकेट है, जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। इसे बॉन्ड की तरह जारी किया जाता है। किसान विकास पत्र पर एक तय ब्याज मिलता है। यह छोटी बचत स्कीम्स में आती है। यहां 9.5 साल में आपका निवेश दोगुना हो जाता है। मिनिमम डिपोजिट 1000 रुपये है। बाद में आप 1000 रुपये के मल्टीप्लाई यानी गुना में अमाउंट बढ़ा सकते हैं।
आरडी पर ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की रिकॉरिंग डिपॉजिट यानी आरडी पर अभी 7.2 प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रहा है। यह खाता 10 रुपये से खुल जाता है, निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। मेच्योरिटी 5 साल की है।
मंथली इनकम योजना यानी MIS पर ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस पर 7.6 प्रतिशत सालाना ब्याज है। यह खाता 1500 रुपये से खुल जाता है। निवेश की अधिकतम सीमा सिंगल खाते के लिए 4.5 लाख और ज्वॉइंट खाते के लिए 9 लाख रुपये है।
सीनियर सिटीजन योजना पर ब्याज दर
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.60 प्रतिवर्ष की दर से ब्याज मिल रहा है। यह खाता 1000 रु से खोला जा सकता है। मेच्योरिटी 5 साल है।
सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर
इस स्कीम पर 8.4 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। यह खाता 250 रुपए से खोला जा सकता है। एक वित्त वर्ष में मैक्सिमम डिपॉजिट 1.5 लाख रुपये किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications