नयी दिल्ली। पिछले 1-2 सालो में ब्याज दरों में भारी गिरावट आई है। ऐसे मे निवेश का ऐसा बढ़िया ऑप्शन खोजना बेहद मुश्किल है जो अच्छा रिटर्न तो दे ही पर साथ में सुरक्षित भी हो। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) इस समय मौजूद निवेश के लिए सबसे पुरानी योजनाओं में से एक है। अगर आप पैसे की सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो पीपीएफ से बढ़िया कोई और ऑप्शन शायद आपको नहीं मिलेगा। पीपीएफ में निवेश करना क्यों बढ़िया आइडिया है यहां हम इसी को लेकर 4 अहम कारण बताएंगे। इन कारणों से आप जानेंगे कि पीपीएफ को किसी के भी निवेश पोर्टफोलियो का हिस्सा क्यों होना चाहिए।
उच्च ब्याज दर
पीपीएफ पर इस समय मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है। अगर आप इसकी तुलना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे सरकारी या आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े निजी बैंकों की ब्याज दरों से करते हैं तो आपको पता चलेगा कि वे एफडी पर अधिकतम 6 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहे हैं। यानी इन बैंकों और पीपीएफ पर ब्याज दरों के बीच अंतर 1 प्रतिशत से अधिक है। इसलिए पीपीएफ बैंक एफडी जैसे विकल्पों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। बता दें कि पीपीएफ अकाउंट में आप हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते है, जबकि न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये है।
ब्याज इनकम होती है टैक्स फ्री
दूसरा सबसे बड़ा बेनेफिट ये है कि पीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज इनकम टैक्स फ्री रहती है। पर अगर आप बैंक डिपॉजिट में पैसा जमा करते हैं तो उससे होने वाली ब्याज इनकम पर टैक्स लगेगा। इसलिए अगर आप उच्चतम टैक्स ब्रैकेट में हैं तो आपको बहुत नुकसान हो सकता है। क्योंकि टैक्स के बाद आपकी एफडी ब्याज दर और कम हो जाएगी। इसलिए पीपीएफ टैक्स के मामले में भी एक अच्छा निवेश ऑप्शन है। आपको पीपीएफ में नॉमिनी बनाने की सुविधा मिलती है और आप इसे एक से दूसरी ब्रांच में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बेनेफिट
पीपीएफ से होने वाली ब्याज इनकम तो टैक्स फ्री होगी ही साथ ही पीपीएफ निवेशकों को सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बेनेफिट भी मिलता है। इसका मतलब है कि हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश टैक्स बेनेफिट के लिए योग्य होगा। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष की होती है। यानी ये लंबी अवधि के लिहाज से निवेश के लिए बढ़िया है। आप चाहें तो 5 साल के बाद पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन आपको तब 1 प्रतिशत का ब्याज का नुकसान होगा।
सुरक्षा
पीपीएफ एक छोटी बचत योजना है, जिसे सरकार का सपोर्ट है। इसलिए पीपीएफ में सुरक्षा बहुत अधिक है। कुछ बैंकों में हुई वित्तीय गड़बडी के कारण लोगों को पैसे मिलने में थोड़ी परेशानी हुई है। मगर पीपीएफ में ऐसा बिल्कुल नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications