नई दिल्ली, दिसंबर 27। हम नए साल में दाखिल होने जा रहे हैं। ये समय गिरावट वाले शेयरों को खरीदने और महंगे शेयरों को बेचने का हो सकता है। पिछले 1 महीने में शेयर बाजार में गिरावट आई है। इससे कुछ शेयरों में भारी गिरावट आई है। यह समय ऐसे ही शेयरों को खरीदने का है। हाल ही में आई गिरावट में कई शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब तक आ गए हैं। जो शेयर 52 हफ्तों के करीब आ गए हैं, वे अगले साल के लिए बेहतरीन स्टॉक्स हो सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 4 शेयरों की जानकारी देंगे।
अमारा राजा बैटरीज
अमारा राजा बैटरीज देश की सबसे बड़ी लेड एसिड बैटरी कंपनियों में से एक है। स्टॉक 1025 रुपये के स्तर से गिरकर 611 रुपये के मौजूदा स्तर पर आ गया है। कंपनी ने जून 2021 की तुलना में सितंबर 2021 के लिए बेहतर वित्तीय नतीजे पेश किए। 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए ईपीएस 8.44 रुपये था। ये 2022 के लिए बढ़िया स्टॉक हो सकता है।
शानदार रहा है परफॉर्मेंस
कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी पर ध्यान दे रही है और नए जमाने के वाहनों के लिए तैयार हो रही है। अमारा राजा बैटरीज की इक्विटी बहुत कम है और इसने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी बैटरी एमेरॉन सबसे अधिक बिकने वाली लीड एसिड बैटरियों में से एक है। अनुमान है कि अमारा राजा बैटरीज का शेयर जो अब लगभग 52-सप्ताह के निचले स्तर पर उपलब्ध है, आगे तेजी हासिल करने की क्षमता रखता है।
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स एक और स्टॉक है जो 52-सप्ताह के निचले स्तर के बहुत करीब है। गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स लुब्रिकेंट्स कारोबार में टॉप कंपनियों में से एक है। इस साल मार्च में देखे गए 827 रुपये के स्तर से शेयर 431 रुपये के करीब 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है। ई-वाहनों के लिए लुब्रिकेंट्स की शुरुआत, लगभग 73 फीसदी की मजबूत प्रमोटर होल्डिंग और कंपनी की आक्रामक योजनाओं को देखते हुए स्टॉक में तेजी की क्षमता है।
अरबिंदो फार्मा
यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है। इसका शेयर 1053 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर से गिरकर 726 रुपये के मौजूदा स्तर पर आ गया है। अरबिंदो फार्मा के पास एएनडीए की एक मजबूत पाइपलाइन है और फार्मा क्षेत्र से अच्छा प्रदर्शन करने वाली बेहतर कंपनियों में से एक है। यदि आप फार्मा सेक्टर का हाई क्वालिटी वाला स्टॉक खरीदना चाह रहे हैं, तो ये एक ऑप्शन हो सकता है। अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए फार्मा शेयर खरीदना एक अच्छा कदम हो सकता है।
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स
यह एक और स्टॉक है जो अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से बहुत दूर नहीं है। दरअसल ये शेयर 113 रुपये के स्तर से गिरकर 77.85 रुपये के मौजूदा स्तर पर आ गया हैं। बड़े इक्विटी आधार को देखते हुए स्टॉक की रिकवरी में समय लग सकता है। मगर कंपनी के पास बहुत मजबूत कारोबार है। ये भी अगले साल के लिए एक बढ़िया स्टॉक हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications