आधार कार्ड आज देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पहचान पत्र है। लगभग हर सरकारी और प्राइवेट सर्विस में आधार की जरूरत पड़ती है। 130 करोड़ से अधिक लोगों के पास आधार कार्ड है, जिसे यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जारी करती है। समय-समय पर आधार में मोबाइल नंबर, पता या अन्य जानकारी अपडेट करनी पड़ती है। इसके लिए मोबाइल नंबर सबसे जरूरी जानकारी होती है, क्योंकि सभी वेरिफिकेशन OTP के जरिए होते हैं।

पहले मोबाइल नंबर बदलने के लिए लोगों को आधार सेंटर जाना पड़ता था, जहां लंबी लाइनों और समय की परेशानी होती थी। लेकिन अब UIDAI ने यह प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब आप अपना मोबाइल नंबर घर बैठे आधार ऐप के जरिए ही अपडेट कर सकेंगे।
बिना डॉक्यूमेंट के होगा मोबाइल नंबर अपडेट
UIDAI ने साफ किया है कि आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कोई भी डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना होगा और न ही किसी फिजिकल विजिट की जरूरत पड़ेगी। यानी पूरा प्रोसेस मोबाइल पर ही पूरा हो जाएगा। अगर आपके फोन में AADHAAR ऐप इंस्टॉल नहीं है, तो पहले उसे डाउनलोड करके सेटअप करना होगा।
ऐप सेटअप कैसे करें
सबसे पहले AADHAAR ऐप को इंस्टॉल करें
अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करें
रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें
अब 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करें
ऐसे करें आधार में मोबाइल नंबर अपडेट
ऐप खोलकर 6 अंकों वाला PIN डालें और लॉगिन करें
नीचे स्क्रोल करके My Aadhaar Update ऑप्शन चुनें
Mobile Number Update पर क्लिक करें
जानकारी पढ़कर Continue दबाएं
नया मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें
इसके बाद Face Authentication होगा
फिर पेमेंट पेज खुलेगा, जहां आपको 75 रुपए फीस भरनी होगी
UPI/कार्ड/नेट बैंकिंग किसी भी तरीके से पेमेंट कर सकते हैं
पेमेंट पूरा होते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा
एक फोन में रख सकेंगे 5 लोगों का आधार
UIDAI ने हाल ही में आधार का नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। अब एक ही फोन में 5 लोगों के आधार कार्ड सुरक्षित रखे जा सकते हैं। ऐप में वही जानकारी शेयर करने की सुविधा है जो जरूरी हो। इसमें UPI की तरह QR स्कैन करके आधार डिटेल्स शेयर करने का सिस्टम भी दिया गया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीक जोड़ी गई है, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी या गलत इस्तेमाल न हो सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications